सीएसके की टीम अब ऑलआउट के करीब पहुंच गई है. मैट हेनरी ने रवि बिश्नोई की गेंद पर उन्हें ही कैच थमा दिया. जिसके कारण ही चेन्नई को 9वां झटका लगा है. अब जेमी ओवरटन को बड़ा शॉट खेलना होगा.
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Live Cricket Score and Updates: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सीजन 19 का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों ही टीमों के बीच में हमेशा से ही कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम इंजरी से जूझ रही है. ऐसे में दोनों ही टीमें दबाव में नजर में रही है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों ही टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरी हैं.
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings IPL 2026: कब और कहां देखें मुकाबला?
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम के 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस इस मैच का 7 बजे शाम को होगा. फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस इस मुकाबला का आनंद जिओहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. जहां पर अलग-अलग भाषाओं में मुकाबले को देखा जा सकता है. जिओ का सिम अगर किसी फैंस के पास है, जो 5g रिचार्ज करने पर आपको जिओहॉटस्टार फ्री में मिलेगा. ऐसे में आप मैच भी बिना पैसा खर्च किए इस महामुकाबले को देख सकते हैं.
RR vs CSK IPL 2026: पिच और मौसम रिपोर्ट
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी की पिच पर ज्यादातर मैचों में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है. बरसापारा में शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाएगी. ओस के चलते इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करे तो ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.
गुवाहाटी में मैच के समय बादल छाए रहेंगे. बारिश की संभावना बेहद कम है. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच पूरे मैच की उम्मीद लगाई जा सकती है. मैच के बीच हल्की बूंदाबांदी होती है, तो इसमें हैरानी नहीं होगी. मैच के दौरान तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी बारिश हो रही है. ऐसे में अगर मौसम ठीक नहीं रहा, तो मैच रद्द भी हो सकता है. अगर बारिश रुक गई, तो कम ओवरों का मैच देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: नए विवाद में PSL, पुलिस ने दागे क्रिकेटर्स से सवाल, टीम होटल में गलत काम पर बवाल!
RR vs Chennai Super Kings IPL 2026: प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स- संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद. इंपैक्ट प्लेयर- सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष.
राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा. इंपैक्ट प्लेयर- डोनोवन फरेरा, लुआन डी प्रीटोरियस, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे, रवि सिंह.
ये भी पढ़ें: PSL में हुई बॉल टैंपरिंग के पीछे कौन? सामने आई बड़ी तस्वीर, टूर्नामेंट से बाहर होगा कप्तान?
Rajasthan Royals vs CSK 2026: हेड टू हेड
सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक आईपीएल में 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 16 मैच जीते हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम को 15 मुकाबले में जीत मिली है. इस मैदान पर चेन्नई ने केवल एक मैच ही खेला है जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था.
नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी बुरी तरह से लड़खड़ा गई है. नूर अहमद सिर्फ 1 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने हैं. इसी के साथ सीएसके की टीम अब 100 रनों से पहले भी ऑल आउट हो सकती है.
कार्तिक शर्मा भी लंबी नहीं खेल सके और 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ब्रिजेश शर्मा ने इसी के साथ अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट हासिल किया. इसी के साथ सीएसके की टीम मैच में बहुत ज्यादा पीछे हो गई है.
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 8 ओवरों में ही अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं. शिवम दुबे सिर्फ 6 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने हैं. जडेजा ने सरफराज और दुबे को एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया है.
चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं. सरफराज खान सिर्फ 17 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने हैं. इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम सीएसके के ऊपर बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है.
पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 4 विकेट गंवा दिए हैं. मैथ्यू शॉर्ट ने संदीप शर्मा की गेंद पर खराब शॉट खेलकर 2 रनों पर ही अपना विकेट गंवा दिया है. जिसके कारण ही राजस्थान की टीम मैच में बहुत आगे निकल गई है.
पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही नांद्रे बर्गर का शिकार बन गए हैं. इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम मैच में बहुत आगे निकल गई है.
पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी सिर्फ 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. राजस्थान की टीम मैच में आगे निकल गई है.
सीएसके की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन सिर्फ 6 रन बनाकर ही नांद्रे बर्गर का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दबाव में आ गई है.
टॉस हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी है. जहां पर ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं. वहीं जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के इंपैक्ट सब- सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष.
राजस्थान रॉयल्स के इंपैक्ट सब- डोनोवन फरेरा, लुआन डी प्रीटोरियस, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे, रवि सिंह.
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बारिश को देखते हुए राजस्थान का ये फैसला बहुत ही अहम हो गया है. सीएसके की टीम मैच में फिलहाल पीछे हो गई है.
गुवाहाटी में फिलहाल बारिश रूक गई है. जिसके कारण ही अब समय से टॉस हो सकता है. फैंस इस मुकाबले का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में नहीं खेलने वाले हैं.
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में फिलहाल बारिश हो रही है. अगर ये बारिश जल्दी नहीं रुकी तो मैच रद्द भी हो सकता है. इसी मुकाबले से राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अपने सफर की शुरुआत करने वाली हैं.
🚨 ITS RAINING AT GUWAHATI 🚨 pic.twitter.com/kMxhiDENqx
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 30, 2026
लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे रवींद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा बन गए हैं. ऐसे में वो सीएसके के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. जडेजा को लेकर सीएसके के फैंस बहुत ज्यादा इमोशनल हैं.
आईपीएल में जब से संजू सैमसन ने डेब्यू किया है, तब से वो राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जब टीम पर बैन लगा तो दिल्ली के लिए खेले थे. अब पहली बार वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे.










