हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विश्वकप से पहले भगवान की शरण में पहुंचे हिटमैन, रोहित शर्मा ने परिवार के साथ खास मंदिर में किए दर्शन

विज्ञापन
Rohit Sharma visited Tirupati Balaji temple

Rohit Sharma: टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कप्तानी में विश्वकप और एशिया कप में भाग लेना है। ऐसे में हिटमैन के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। फिलहाल रोहित शर्मा परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच वह अपने परिवार के साथ आंध्रप्रेदश के प्रसिद्ध तिरूपति बालाजी मंदिर पहुंचे और भगवान की पूजा अर्चना की।

रोहित ने तिरूपति बालाजी मंदिर में किए दर्शन

रोहित शर्मा पत्नी रितिका और बेटी के साथ तिरूपति बालाजी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने हिटमैन से पूजा करवाई। रोहित के मंदिर पहुंचने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जैसे ही रोहित शर्मा के तिरूपति मंदिर पहुंचने की खबर फैंस को लगी तो तुरंत फैंस की मौके पर भीड़ लग गई।

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1690630798502920194?s=20

विज्ञापन

परिवार के साथ समय बिता रहे रोहित

रोहित शर्मा फिलहाल परिवार के साथ समय बता रहे हैं। रोहित को वेस्टइंडीज और आयरलैंड दौरे से आराम दिया गया है। खास बात यह है कि इस वक्त रोहित शर्मा जहां भी जाते हैं उनकी फोटो और वीडियो वायरल हो जाती है। हाल ही में रोहित अमेरिका के दौरे पर भी गए थे।

रोहित शर्मा अब सीधे श्रीलंका में होने वाले एशिया कप और फिर पांच अक्टूबर से होने वाले विश्वकप में हिस्सा लेंगे। जहां रोहित पहली बार विश्वकप में बतौर कप्तान भाग लेंगे। ऐसे में उनके कंधों पर अहम जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन

ये भी देखें: ‘ये चैंपियन’ संन्यास से वापस आएगा, टीम को World Cup जिताएगा! खुद कप्तान उसे बुलाएगा!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola