Rohit Sharma in Team India: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं. इस सीरीज में हर किसी को उनसे धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. उनके ऊपर भी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा. साल 2027 में वनडे विश्व कप का आयोजन होना है और उसमें अपनी जगह बनाए रखने के लिए हिटमैन को अपनी फिटनेस के साथ-साथ प्रदर्शन पर भी खासा ध्यान रखना होगा. उनके लिए ये काम बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है क्योंकि टीम में उनकी जगह लेने के लिए कई युवा खिलाड़ी तैयार बैठे हैं.
BCCI का क्या है अगला प्लान क्या है?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया का मैनेजमेंट साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर अभी से ही काफी सीरियस है. वो ऐसी परिस्थिति नहीं बनाना चाहते जहां सीनियर खिलाड़ी फिटनेस के चलते टीम से बाहर हो और तब बिना अनुभव वाले खिलाड़ी को अचानक खिलाना पड़े. ऐसे में अगर रोहित शर्मा अगर अपनी फॉर्म से जूझते हैं तो उनके लिए मैनेजमेंट अभी से ही वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए किसी और खिलाड़ी को टीम में आजमा सकते हैं.
रोहित शर्मा का वनडे में शानदार प्रदर्शन
रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए अब केवल वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं. उनका हालिया फॉर्म भी शानदार रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली आखिरी सीरीज में उन्होंने 3 मैचों में 143 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. साल 2025 के बाद से उनका बल्ला जमकर गरजा है. उन्होंने टीम के लिए 854 रन बनाए हैं और वो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. उनके ऊपर विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल का नाम है. इस साल टीम इंडिया को कई सारे वनडे मुकाबले खेलने हैं. इंग्लैंड के बाद वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेलनी है.
ये भी पढ़िए- टीम इंडिया में सब कुछ ठीक नहीं! गंभीर-विराट में दिखे ‘तकरार’ के संकेत, रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
11 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
20 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines