हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 शतक, 20 छक्के... रांची वनडे से पहले रोहित शर्मा ने बढ़ाई साउथ अफ्रीका की टेंशन! आंकड़े दे रहे गवाही

Rohit Sharma ODI Record vs SA: रोहित शर्मा की साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज द्वारा मैदान पर वापसी हो रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने कमाल किया था और अब साउथ अफ्रीका के भी वो छक्के छुड़ाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. रोहित का साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार है. वो अफ्रीकी टीम की टेंशन बढ़ा रहे होंगे.

विज्ञापन
साउथ अफ्रीका के धागे खोलेंगे रोहित?

Rohit Sharma ODI Record vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर 2025 से वनडे सीरीज से शुरुआत होने वाली है. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की नजर रहने वाली है. वो सिर्फ वनडे खेलते हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगले तीन एकदिवसीय मुकाबलों पर फैंस की नजर है. रोहित शर्मा ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ काफी तगड़ा प्रदर्शन किया है और अब तक तीन शतक जड़ चुके हैं. रांची में 30 नवंबर 2025 को होने वाले पहले वनडे से पहले रोहित शर्मा के आंकड़े देख साउथ अफ्रीका की जरूर टेंशन बढ़ गई होगी. आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं.

रोहित शर्मा का साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा का वनडे में रिकॉर्ड बढ़िया है. उन्होंने 25 पारियों में 805 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर यहां 150 रन का है. बड़ी बात ये है कि रोहित शर्मा दो बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं. विराट कोहली के आंकड़े साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में बढ़िया हैं और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी प्रोटियाज के विरुद्ध उतनी ही तारीफ के लायक है. नीचे साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित के वनडे में स्टैट्स हैं:

  • मैच: 26
  • पारी: 25
  • रन: 806
  • सर्वाधिक स्कोर: 150 रन
  • औसत: 33.58
  • स्ट्राइक रेट: 82.67
  • शतक: 3
  • अर्धशतक: 2
  • चौके: 86
  • छक्के: 20
  • मैन ऑफ द मैच: 2

ये भी पढ़ें:- टूट गया रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 18 साल के आयुष म्हात्रे ने शतक जड़ ‘हिटमैन’ को पछाड़ा, ऐसे बन गए नंबर 1

विज्ञापन

रोहित शर्मा का कमबैक रहा था तगड़ा

रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज द्वारा उनकी मैदान पर वापसी हुई. इस श्रृंखला में रोहित ने तगड़ा प्रदर्शन किया. उन्होंने तीन मैचों में कुल 202 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल है. रोहित साफ तौर पर बढ़िया फॉर्म में नजर आ रहे थे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वो कमाल कर सकते हैं.

कौन करेगा रोहित के साथ ओपन?

शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोट लग गई थी. इसी वजह से वो वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में रोहित के साथ कौन ओपनिंग करेगा, ये बड़ा सवाल है. यशस्वी जायसवाल काफी समय से वनडे टीम का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है. अब जाकर उन्हें चांस मिल सकता है. ऋतुराज गायकवाड़ भी अच्छी फॉर्म में हैं और उनकी टीम में एंट्री हो सकती है. दोनों बढ़िया विकल्प हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- BCCI ने जारी किया WPL 2026 का पूरा शेड्यूल, MI-RCB के बीच पहला मैच, जानें कहां होगा फाइनल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola