Rajasthan Royals New Captain: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की नए कप्तान की तलाश खत्म होती हुई नजर आ रही है. पिछले सीजन तक संजू सैमसन टीम के कप्तान थे लेकिन अब वो चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन चुके हैं. टीम के लिए कप्तानी की रेस में अनुभवी रवींद्र जडेजा और युवा यशस्वी जायसवाल बनी हुए थे लेकिन मैनेजमेंट ने इन दोनों को दरकिनार कर दिया है. टीम मैनेजमेंट ने एक ऐसे खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाने का फैसला किया है जो कि भारत के लिए अब तक केवल 9 टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेल पाया है.
Riyan Parag is set to be named the next Rajasthan Royals captain pic.twitter.com/zdu1QhXqyD
---विज्ञापन---— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 13, 2026
इस खिलाड़ी को बनाया गया RR का कप्तान
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की खबर के मुताबिक रियान पराग को नए सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स को कप्तान बनाया गया है. रियान पराग आईपीएल 2025 में भी राजस्थान के लिए कप्तानी करते हुए नजर आ चुके हैं. संजू की इंजरी के बाद उनको रिप्लेसमेंट के तौर पर कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. टीम पिछले सीजन 14 में से महज 4 मैचों में ही जीत हासिल कर पाई थी और 9वें नंबर पर रही थी.
IPL में कैसा रहा है रियान पराग का प्रदर्शन?
साल 2019 में रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. अब तक उन्होंने आईपीएल से 7 सीजन खेले हैं और सभी में राजस्थान का हिस्सा रहे हैं. अब तक उन्होंने आईपीएल करियर में 84 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 72 पारियों में 1566 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 26.10 का रहा है तो वहीं स्ट्राइक रेट 141 का रहा है. पिछले 2 सीजन से उनका बल्ला आईपीएल में बेहतरीन ढंग से गरजा है. उन्होंने पिछले सीजन खेले 14 मैचों में 393 रन बनाए थे. इस बार कप्तानी मिलने के बाद उनके ऊपर दबाव बढ़ता हुआ दिख सकता है.
ये भी पढ़िए- AUS vs ZIM: 19 साल बाद इतिहास दोहराने उतरेगी जिम्बाब्वे, कप्तान की गैरमौजूदगी में हो सकता है बड़ा उलटफेर










