Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले गरजे फिन एलन, इशारों-इशारों में टीम इंडिया को दे डाली ऐसी चेतावनी

India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फैसले का दिन आ चुका है, ये मुकाबला 8 मार्च की शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस महामुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन ने टीम इंडिया को लेकर अहम बातें कही हैं.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Mar 8, 2026 06:49
Finn Allen Team India

Finn Allen On Team India: न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर फिन एलन का मानना ​​है कि इस साल जनवरी में भारत के खिलाफ ग्लोबल टूर्नामेंट से पहले होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में उनकी टीम के लिए फायदेमंद सबित होगी, जो रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

कीवी टीम को भारतीय हालात की समझ

20 टीमों के टूर्नामेंट से पहले भारत और न्यूजीलैंड ने 5 मैचों की टी20 इंटरनेशल सीरीज खेली थी. हालांकि कीवी टीम सीरीज हार गई, लेकिन भारतीय सरजमीं पर टूर्नामेंट के दौरान हालात की उनकी समझ काफी काम आई. अब दोनों टीमें इस बड़े इवेंट के फाइनल में हैं.

---विज्ञापन---

टीम इंडिया के खिलाफ तैयारी

धमाकेदार फाइनल से पहले फिन एलन ने इस बात पर जोर दिया कि हाल के मैचों से कीवी टीम को मेजबान देश के खिलाफ कैसे मदद मिलेगी. एलन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘हमें पता है कि विरोधी टीम क्या करने वाली है. वो एक जबरदस्त टीम हैं, लेकिन वर्ल्ड कप से पहले उनके साथ 5 बार खेलने से आपको उनके बारे में अच्छी जानकारी मिलती है.’

यह भी पढ़ें- Ind Vs NZ : T20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन के लिहाज से किसका पलड़ा भारी ? 1-20 ओवर की ऐसी है पूरी कहानी

---विज्ञापन---

‘भारत को हरा सकते हैं’

एलन को भारत को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप टाइटल जीतने का भरोसा है, और उनका कहना है कि टीम ‘अंडरडॉग’ टैग का मजा ले रही है. एलन ने कहा, ‘हम उन मैचों से बहुत कुछ सीखते हैं, ये जानते हुए कि हम उनके खिलाफ अच्छा कर सकते हैं और उन्हें हरा सकते हैं. हम अंडरडॉग हो सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमें ये पसंद है. माहौल जबरदस्त होने वाला है, एक ऐसा गेम जिसे आप अपनी पूरी जिंदगी याद रखेंगे, और मैं बहुत एक्साइटेड हूं. हम सब इसके लिए तैयार हैं.’

यह भी पढ़ें- ना होटल, ना फ्लाइट्स … 600 रूपये की टिकट और 12 हजार रुपये किराया, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की खुमारी ने बढ़ाई फैंस की मुसीबत!

सेमीफाइनल में फिन का जलवा

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में फिन एलन ने रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी लगाकर न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाया था. इस दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने 8 मैचों में 57.20 के औसत और 203.52 के स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाए हैं.

First published on: Mar 08, 2026 06:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.