---विज्ञापन---

ऋषभ पंत बने WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी, शुभमन गिल को छोड़ा पीछे, देखें टॉप-5 लिस्ट

Most Runs for India in WTC History: ऋषभ पंत ने शुभमन गिल को पछाड़ दिया है और अब वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. आइए टॉप 5 लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

---विज्ञापन---

Most Runs for India in WTC History: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में हुई थी और इसके बाद से अब तक 4 संस्करण देखने को मिले हैं. भारतीय टीम का प्रदर्शन WTC में अच्छा रहा है. दो बार भारत फाइनल तक पहुंचा है, लेकिन अभी तक उसने ट्रॉफी पर कब्जा नहीं किया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 7 साल के सफर में कुछ बल्लेबाजों का प्रदर्शन एकदम शानदार रहा है और उन्होंने खूब रन बनाए हैं. ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जड़कर WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है. आइए WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की टॉप 5 लिस्ट पर नजर डालते हैं.

1. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में 63 रन की पारी खेली. इसी के साथ वह शुभमन गिल को पीछे छोड़कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 42 मैचों में 2948 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं. वह भारत के लिए WTC में सबसे मूल्यवान बल्लेबाज रहे हैं.

---विज्ञापन---

2. शुभमन गिल

शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 42 मैचों में हिस्सा लेते हुए 42.27 के औसत से 2917 रन बनाए हैं. उन्होंने इस साइकिल में 10 शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं.

3. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं लेकिन अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 40 मैचों में 2716 रन बनाए. इसी बीच वह 9 शतक और 8 अर्धशतक जड़ने में सफल रहे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में छक्कों के मामले में टॉप 3 में की एंट्री

4. रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन WTC में बल्ले से अच्छा रहा है. उन्होंने 50 मैचों में 41.79 के शानदार औसत से बल्लेबाजी की है और 2675 रन बनाए हैं. जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 5 शतक और 18 अर्धशतक जड़े हैं.

---विज्ञापन---

5. विराट कोहली

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं लेकिन अभी भी वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं. कोहली ने 46 मैचों में हिस्सा लिया और 2617 रन बनाए. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ‘द रन मशीन’ ने 5 शतक और 11 अर्धशतक जड़े. यशस्वी जायसवाल कुछ समय में उनकी जगह ले सकते हैं और टॉप 5 में एंट्री कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब मैदान पर खिलाड़ियों से भिड़े यशस्वी जायसवाल, मिचेल स्टार्क और बेन स्टोक्स से भी हो चुकी है बहस

---विज्ञापन---

Source: Cricinfo

First published on: Aug 24, 2026 01:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola