ODI World Cup 2023: इन दिनों दुनियाभर में वनडे विश्व कप 2023 की धूम मची हुई है। इस बार का विश्व कप भारत में खेला जा रहा है और सभी की भारतीय टीम से काफी उम्मीदें है कि टीम इस बार विश्व कप का खिताब अपने नाम करें। इसी बीच टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। जहां पंत ने भारतीय टीम के विश्व कप 2023 का विजेता बनने की कामना भी की। इस दौरान उनके साथ टीम के दूसरे साथी खिलाड़ी अक्षर पटेल भी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दोनों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
एक्सीडेंट के बाद से बाहर है ऋषभ पंत
बता दें, पिछले साल 30 दिसंबर को दिल्ली से अपने होमटाउन रुड़की जाते वक्त ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट में पंत की कार पूरी तरह से जल गई थी और उनको काफी गंभीर चोटें आई थी। जिसके बाद कई महीनों तक अस्पताल में उनका चलता रहा।
तब से पंत टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं लेकिन अब पंत काफी रिकवरी कर चुकें हैं और जल्द ही उनकी टीम में वापसी की उम्मीदें बढ़ सकती है। हालांकि पंत कब और किस सीरीज में टीम इंडिया में वापसी करेंगे इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
ये भी पढ़ें:- NED vs AFG: विश्व कप में पहली बार आमने-सामने दोनों टीम, ऐसी है Playing 11
पंत का क्रिकेट में ऐसा रहा सफर
बता दें, ऋषभ पंत ने भारतीय टीम के लिए 30 वनडे मैच खेले है जिसकी 26 पारियों में उनके नाम 865 रन है। इस दौरान पंत ने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए है। वनडे में पंत का हाई स्कोर 125 रहा है। इसके अलाव पंत ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए कई अहम पारिया खेली है। पंत ने टीम इंडिया के लिए 33 मैचों की 56 पारियों में 2271 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 11 अर्धशतक निकले है। टेस्ट क्रिकेट में पंत का बेस्ट स्कोर 159 रन रहा है।
मैच पारी रन बेस्ट स्कोर
टेस्ट 33 56 2271 159
वनडे 30 26 865 125
T20I 66 56 987 65
IPL 98 97 2838 128
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
48 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines