हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL में रिंकू सिंह को 55 लाख और यश दयाल को 5 करोड़, आखिर ऐसी नाइंसाफी क्यों?

IPL 2024 Auction: आईपीएल में रिंकू सिंह की फीस 55 लाख रूपये है और यश दयाल को इस बार आरसीबी की टीम ने पांच करोड़ की धनराशि में अपने साथ जोड़ा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
रिंकू सिंह और यश दयाल। (Social Media)

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब फैंस को लाइव एक्शन का इंतजार है। नीलामी के दौरान कुछ ऐसी चीजें दिखीं जिसपर लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिए हैं। आपको वह मुकाबला तो याद ही होगा जब भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने केकेआर की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए हारी हुई बाजी को अपने बेड़े में मोड़ दिया था। इस मुकाबले में उनके शिकार यश दयाल बने थे। रोमांचक मुकाबले में रिंकू ने दयाल के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे। जिसके बलबूते केकेआर की टीम जीटी के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी।

19 दिसंबर को समाप्त हुए आईपीएल ऑक्शन में दयाल के लिए सभी टीमों के बीच जबर्दस्त होड़ दिखी, लेकिन आखिर में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम बाजी मारने में कामयाब रही। फ्रेंचाइजी ने उन्हें पांच करोड़ की बड़ी धनराशि खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया है। इसके बाद से लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है कि रिंकू को टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए केवल 55 लाख और दयाल को पांच करोड़। आखिर ऐसी नाइंसाफी क्यों?

यह भी पढ़ें- इन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहीं लक्ष्मी मेहरबान, जमकर हुई पैसों की बरसात

विज्ञापन

बता दें रिंकू सिंह मौजूदा समय में भारतीय टीम के लिए भी शिरकत कर रहे हैं, जबकि दयाल आईपीएल और घरेलू क्रिकेट तक ही सीमित हैं। यही नहीं रिंकू, दयाल से हर मामले में आगे हैं। ऐसे में लोगों का मानना है कि रिंकू को दयाल से ज्यादा रकम मिलनी चाहिए। लोग आईपीएल के निमय पर भी सवाल उठा रहे हैं।

(Xanax)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola