India vs South Africa 2nd T20 : साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में एक बार फिर से रिंकू सिंह नाम की आंधी देखने को मिली है। दूसरे मैच में रिंकू ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी को देखकर बिल्कुल नहीं लगा की वे पहली बार साउथ अफ्रीका की धरती पर खेल रहे हैं।
इस मैच में रिंकू सिंह ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक भी जमाया है। अपनी पारी के दौरान रिंकू ने 9 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। रिंकू ने एक छ्क्का तो ऐसा लगाया कि मैदान में एक शीशा ही टूट गया।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: रिंकू सिंह ने 30 गेंद में ठोका पचासा, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार किया कारनामा
रिंकू का शीशा तोड़ छक्का
भले ही अपनी पारी के दौरान रिंकू सिंह ने दो छक्के लगाए हो, लेकिन इन दो छक्कों से उन्होंने स्टेडियम में बैठे फैंस का दिल जीत लिया। इनमे से एक छक्का उन्होंने ऐसा जड़ा जिससे स्टेडियम में मीडिया बॉक्स का शीशा ही टूट गया। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
तस्वीर को देखकर फैंस बोले रिंकू सिंह ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट का नुकसान कर दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा शांत हो जाओ यह केवल एक गिलास है, रिंकू सिंह के खून में रिकॉर्ड तोड़ना है।
बारिश के चलते मैच रुके होने तक भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन रिंकू सिंह ने बनाए है। रिंकू के बल्ले से 39 गेंदों पर 69 रन निकले हैं। इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली।
अपनी इस पारी के दौरान सूर्यकुमार ने 5 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए। भारतीय टीम के विकेट जल्दी गिरते गए लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाज रनों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहें। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गेराल्ड कोएत्ज़ी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
रवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
5 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
45 mins agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
48 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines