नई दिल्ली: आईपीएल के मौजूदा सीजन में रिंकू सिंह एक के बाद एक मैचों में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कहर बरपा रहे हैं। 5 छक्के ठोक अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाने के बाद रिंकू ने अपने करोड़ों फैन बना लिए। सुपरस्टार और केकेआर के मालिक शाहरुख खान भी उनके मुरीद हो गए थे। उन्होंने ट्वीट कर बल्लेबाज की जमकर तारीफ की थी। अब रिंकू ने शाहरुख से हुई बातचीत का खुलासा किया है।
मैं तेरी शादी में नाचने आऊंगा
रिंकू बताया कि अहमदाबाद के स्टेडियम में उनकी शानदार पारी के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान ने उन्हें फोन किया। बॉलीवुड स्टार ने इस मौके पर क्रिकेटर से एक खास वादा भी किया। रिंकू ने जियोसिनेमा पर कमेंटेटर्स से बातचीत में कहा- शाहरुख खान सर ने उस पारी के बाद मुझे फोन किया। वह मेरी शादी की बात कर रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा कि लोग मुझे शादी के लिए बुलाते हैं, मैं नहीं जाता। मैं तेरी शादी में नाचने आऊंगा।
और पढ़िए – Wrestlers Protest: ‘दुख होता है एथलीटों को न्याय के लिए सड़क पर बैठान पड़ा’, पहलवानों के समर्थन में उतरे ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा
https://twitter.com/TeamSRKWarriors/status/1651463583144763392?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1651463583144763392%7Ctwgr%5Ef7ca6819e03fdb88430f56a8fcdf7ba9f625cc3b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fipl-2023%2Fwill-dance-at-your-shaadi-rinku-singh-reveals-conversation-with-shah-rukh-khan-watch-3985194
और पढ़िए – PAK vs NZ: डेरिल मिचेल के शतक पर भारी पड़ी फखर जमां की पारी, पाकिस्तान ने 5 विकेट से दर्ज की जीत
सात मैचों में ताबड़तोड़ पारी
पिछले मैचों में दो अर्धशतक सहित कई मैच विनिंग पारी खेलकर रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे खास खिलाड़ी बन गए हैं। वह अब तक 8 मैचों में 62.75 के औसत से 251 रन जड़ चुके हैं। रिंकू चार बार नाबाद भी रहे हैं। इसमें 15 चौके-18 छक्के शामिल हैं। RCB के खिलाफ रिंकू ने 10 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 18 रन जड़े। जेसन रॉय के धमाकेदार अर्धशतक और स्पिनरों वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा के गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 21 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। केकेआर का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ 29 अप्रैल को होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
10 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
4 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines