IPL 2024 Auction: विश्व कप 2023 इस बार काफी रोमांच से भरा रहा। इस विश्व कप में जहां एक तरफ छोटी टीमों ने चैंपियन टीमों को हराया तो कई चैंपियन टीम सेमीफाइनल तक में भी जगह नहीं बना पाई। इस बार विश्व कप में कई खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। अपनी टीम की जीत में इन खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।
जिसके बाद से ही आईपीएल फ्रेंचाइजियों की नजर इन खिलाड़ियों पर टिकी है। जिसके बाद फैंस ने उम्मीद लगाई की इन खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये की बरसात हो सकती है। लेकिन दूसरी तरफ ये खिलाड़ी आईपीएल 2024 ऑक्शन में अन्सोल्ड भी रह सकते हैं। जिसकी बड़ी वजह अब सामने आई है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: मिशन 2024 की तैयारी शुरू! टी20 वर्ल्ड के लिए टीम इंडिया के 15 संभावित खिलाड़ी
महंगे बिकने की बजाय ये खिलाड़ी रह सकते हैं अन्सोल्ड
1. रचिन रविंद्र
रचिन रविंद्र ने इस बार अपना पहला वनडे विश्व कप खेला। न्यूजीलैंड ने उनके केन विलियमसन के चोटिल होने के बाद मौका दिया था। जिसको रचिन ने दोनों हाथों से भुनाया। अपने पहले विश्व कप में रचिन ने कमाल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 3 शतक भी निकले। इसके अलावा उन्होंने इस टूर्नामेंट में 578 रन बनाए थे। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईपीएल फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
जिसके बाद उम्मीद थी कि रचिन पर आईपीएल 2024 ऑक्शन में करोड़ों की बोली लग सकती है। लेकिन अब लग रहा है रचिन ऑक्शन में अन्सोल्ड भी रह सकते हैं। क्योंकि कई बार देखा गया है इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का आईपीएल में प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है।
2. दिलशान मदुशंका
श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने विश्व कप 2023 में अपनी शानदार गेंदबाजी से बड़े-बड़े खिलाड़ियों को आउट किया। टूर्नामेंट में भले ही उनकी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई हो लेकिन दिलशान ने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीता।
विश्व कप 2023 में दिलशान ने 21 विकेट अपने नाम किए थे। भारत के खिलाफ दिलशान ने 5 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, दिलशान कई मैचों में काफी महंगे भी साबित हुए थे। जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि आईपीएल 2024 ऑक्शन में दिलशान भी अन्सोल्ड रह सकते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 min agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
3 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
18 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
28 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines