World Cup 2023: क्विंटन डी कॉक ने लगाई रिकॉर्ड की हैट्रिक, लगातार दूसरा शतक ठोक रच दिया इतिहास

AUS vs SA: वनडे विश्व कप 2023 में क्विंटन डिकॉक ने लगातार दूसरा शतक लगाया है। इसके साथ ही डिकॉक ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए है।

Quinton de Kock created history second consecutive century World Cup 2023

Image Credit: Twitter

विज्ञापन

ODI World Cup 2023 AUS vs SA: साउथ अफ्रीका टीम के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का शानदार प्रदर्शन जारी है। दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक ने वनडे विश्व कप में लगातार दूसरा शतक जमाया है। मैच में डिकॉक ने 91 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अपनी शतकीय पारी के दौरान डीकॉक ने 8 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए है। इस शतक के साथ ही डिकॉक पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स के खास क्लब में शामिल हो गए है।

डिकॉक ने की डीविलियर्स की बराबरी

बता दें, वनडे विश्व कप 2023 में ये डिकॉक का लगातार दूसरा शतक है। डिकॉक अब डीविलियर्स के बाद वनडे विश्व कप में लगातार 2 शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका टीम के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए है। इससे पहले टीम के लिए यह कारनामा एबी डीविलियर्स कर चुकें हैं। साल 2011 के वनडे विश्व कप के दौरान डीविलियर्स ने पहले वेस्टइंडीज और फिर नीदरलैंड के खिलाफ शतक लगाया था।

विज्ञापन

अफ्रीकी टीम के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज

क्विंटन डिकॉक के नाम इस मैच में एक और खास उपलब्धि हो गई है। डिकॉक अफ्रीकी टीम के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए है। डिकॉक के नाम अब 19 वनडे इंटरनेशनल शतक हो गए है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर टीम के पूर्व खिलाड़ी हासिम आमला का नाम है। जिन्होने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 शतक लगाए है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्विंटन डिकॉक संयुक्त रूप से दूसरे अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए है। अफ्रीका की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक फाफ डु प्लेसिस लगाए है।

विज्ञापन

1. फाफ डु प्लेसिस (5 शतक)
2.हर्शल गिब्स (3 शतक)
3.क्विंटन डिकॉक (3 शतक)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ