नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में ताबड़तोड़ क्रिकेट का रोमांच नजर आ रहा है। गुरुवार को लाहौर कलदंर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मुकाबले में कलंदर्स के बल्लेबाज सिकंदर रजा ने ऐसी धमाकेदार बल्लेबाजी की कि दुनिया दंग रह गई। रजा 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। वे उस वक्त मैदान में आए जब कलंदर्स के 7 विकेट महज 50 रन पर गिर चुके थे। ऐसे में सिकंदर ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठाई और 200 की स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा दिखा दिया।
सिकंदर रजा ने लूट ली महफिल
इस दौरान रजा ने एक से एक लाजवाब शॉट खेलकर महफिल लूट ली। उन्होंने सूर्या स्टाइल में विकेट के आगे-पीछे शानदार-दमदार छक्के ठोक डाले। एक ऐसा ही नजारा 12वें ओवर में देखने को मिला। नवाज रजा को तीसरी गेंद डालने आए तो बल्लेबाज ने घुटने मोड़े और डीप फॉरवर्ड पर ऐसा छक्का उड़ाया कि बॉल काफी देर तक हवा में रहकर दर्शकों के पास जा गिरी। एक छक्का ठोक रजा के हौसले बुलंद हो गए।
और पढ़िए – IND vs AUS: इंडिया को हराकर Steve Smith ने रचा इतिहास, 2010 के बाद करिश्मा करने वाले दूसरे कप्तान
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘लोग बोर हो रहे हैं’ पिच को लेकर सवाल पर भड़क गए Rohit Sharma, पाकिस्तान के खास अंदाज में ले लिए…
एक छोर पर डटे रहे सिकंदर रजा
अब बारी थी अगले ओवर की, उमैद आसिफ की पहली ही गेंद पर रजा ने एक बार फिर कहर बरपाया और सूर्या की स्टाइल में फाइन लेग के ऊपर से धमाकेदार छक्का कूट डाला। उनका ये छक्का देख उमैद दंग रह गए। रजा आखिर तक बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन टस से मस नहीं हुए। एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद वे मैदान पर डटे रहे। उन्होंने 34 गेंदों में 8 चौके-3 छक्के ठोक 208.82 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 71 रन जड़े। रजा ने महज 22 गेंदों में पचासा ठोका। लाहौर कलंदर्स की पूरी टीम 19.2 ओवर में 148 रनों पर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 131 रन ही बना सकी। इस तरह रजा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत कलंदर्स ने ये मैच 17 रन से जीत लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
33 mins agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
47 mins agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
4 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
5 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
5 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines