हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

प्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Prema Rawat: प्रेमा रावत ने कमाल की बल्लेबाजी कर सबसे तेज अर्धशतक ठोका है. उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा है. रावत ने हैदराबाद के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की है.

विज्ञापन
प्रेमा रावत/ Image Source/ Instagram

भारतीय महिला क्रिकेट में उत्तराखंड की प्रेमा रावत ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से नया इतिहास रच दिया है. सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर महिला क्रिकेट का सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने मैदान पर उतरते ही चौकों और छक्कों की बरसात कर दी. उनकी तूफानी पारी के सामने हैदराबाद के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए.

इससे पहले सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की फातिमा सना के नाम था. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे. अब प्रेमा ने उनसे एक गेंद कम खेलकर यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है.

14 गेंदों में ऐसे पूरा किया अर्धशतक

उत्तराखंड की पारी के दौरान प्रेमा रावत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं. शुरुआत में उन्होंने पहली गेंद पर कोई रन नहीं बनाया, लेकिन इसके बाद उनके बल्ले से लगातार बाउंड्री निकलने लगीं. उन्होंने दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार तीन चौके लगाए. इसके बाद एक गेंद खाली गई, जबकि अगली गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया.

विज्ञापन

प्रेमा ने इसके बाद एक और गेंद पर रन नहीं बनाया, लेकिन फिर गेंदबाजों को कोई राहत नहीं दी. उन्होंने अगली सात गेंदों में तीन छक्के, तीन चौके और एक डबल रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इस तरह उनकी 14 गेंदों की पारी में केवल तीन गेंद ऐसी रहीं, जिन पर कोई रन नहीं आया. प्रेमा की इस बल्लेबाजी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर वह उन तीन गेंदों पर भी रन बना लेतीं तो उनका अर्धशतक और भी कम गेंदों में पूरा हो सकता था.

कौन हैं रिकॉर्ड बनाने वाली प्रेमा रावत?

प्रेमा रावत का संबंध उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से है. उनके पिता केदार सिंह रावत भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं. प्रेमा को बचपन से ही खेलों में दिलचस्पी थी. उन्होंने अपने भाइयों के साथ गांव के खेतों में क्रिकेट खेलना शुरू किया था. हालांकि, क्रिकेट उनका पहला खेल नहीं था. वह शुरुआत में एथलेटिक्स और हॉकी से जुड़ी रहीं. उन्होंने हॉकी में राज्य स्तर और स्कूल गेम्स में भी हिस्सा लिया.

विज्ञापन

12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने पिता से बातचीत की और क्रिकेट को ही करियर बनाने का फैसला किया. परिवार ने भी उनके इस फैसले का पूरा समर्थन किया. इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड महिला टीम के लिए खेलना शुरू किया.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola