Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

पाकिस्तानी हॉकी में मचे ‘बवाल’ में अब मोहसिन नकवी की एंट्री, PCB की पेशकश से आया कहानी में ट्विस्ट!

Pakistan Hockey Turmoil: पाकिस्तान के साथ-साथ हॉकी में भी हड़कंप मचा हुआ है. नेशनल टीम के कप्तान के आरोपों के बाद बवाल खड़ा हो गया है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हॉकी खिलाड़ियों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है. मोहसिन नक़वी की तरफ से बढ़ा ऐलान कर दिया गया है.

Author
Written By: Nikhil Updated: Feb 20, 2026 10:14

Pakistan Hockey Turmoil: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान क्रिकेट ही नहीं बाकी सभी खेलों में अपने खराब मैनेजमेंट के लिए पहचान बना रहा है. पाकिस्तान हॉकी की खस्ता हालत सामने आने के बाद से पूरे देशभर में हड़कंप मचा गया है. पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान अहमद बट ने आरोप लगाए थे कि खराब व्यवस्था होने के चलते खिलाड़ियों को सुविधाएं नहीं मिल पाईं और उन्हें मैच से पहले बर्तन तक धोने पड़े. इस पूरे मामले में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एंट्री भी हो चुकी है. पीसीबी चीफ मोहसिन नक़वी ने पाकिस्तान हॉकी की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए एक बड़ा ऐलान किया है. 

सभी खिलाड़ियों को मिलेगा 1 मिलियन का चेक

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नक़वी ने इस मामले के सामने आने के बाद ऐलान किया है कि नेशनल टीम के हर एक खिलाड़ी को पीसीबी की तरफ से 1 मिलियन (पाकिस्तानी रुपये) का चेक दिया जाएगा. इसी के साथ आने वाले अगले हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए होने वाले ट्रेवल अरेंजमेंट और खर्चे पीसीबी की तरफ से किए जाएंगे. इसी के साथ उनका एक बयान भी सामने आ रहा है जिसमें उन्होंने कहा, “मैं हॉकी फेडरेशन का प्रेसिडेंट नहीं बन रहा हूं लेकिन जब तक ये परेशानी खत्म नहीं हो जाती हम खिलाड़ियों के साथ हैं.”

---विज्ञापन---

PHF चीफ ने दिया इस्तीफा

पाकिस्तान की हॉकी टीम के कप्तान अहमद बट का बयान सामने आने के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया था. उनके आरोपों के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन की तरफ के चीफ तारिक हुसैन बुगती ने लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन प्रो लीग के लिए मिले फंड का सही इस्तेमाल नहीं किया गया है. उन्होंने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है. इसी के साथ अहमद बट पर 2 साल का बैन लगा दिया गया है. वो अब इंटरनेशनल के साथ-साथ घरेलू हॉकी में भी 2 साल तक नहीं खेल पाएंगे. 

ये भी पढ़िए- चिन्नास्वामी में नहीं दिखेगा अकिब नबी का एक्शन, अचानक बदला रणजी ट्रॉफी फाइनल वेन्यू, अब इस मैदान पर होगी खिताबी जंग

---विज्ञापन---
First published on: Feb 20, 2026 09:47 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.