---विज्ञापन---

क्रिकेट

PAK vs USA: फरहान का गरजा बल्ला, गेंद से चमके उस्मान तारिक, पाकिस्तान ने अमेरिका को चटाई धूल

PAK vs USA: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में अमेरिका को एकतरफा अंदाज में 32 रनों से धूल चटाई. टीम की ओर से साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 73 रनों की दमदार पारी खेली.

Author Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 10, 2026 22:58
PAK vs USA

PAK vs USA: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने लगातार दूसरे मैच में जीत का स्वाद चख लिया है. अमेरिका के खिलाफ टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 32 रनों से जीत दर्ज की. पाकिस्तान से मिले 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी.

टीम की ओर से शुभम ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि जहांगीर ने 49 रनों का योगदान दिया. हालांकि, इन दोनों की इनिंग अमेरिका को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही. गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से उस्मान तारिक ने 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.

---विज्ञापन---

अमेरिका के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

191 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की शुरुआत अच्छी रही. पहले विकेट के लिए एंड्रीज गौस और जहांगीर ने 42 रन जोड़े. गौस 13 रन बनाकर मोहम्मद नवाज का शिकार बने. इसके बाद कप्तान मोनांक पटेल भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 3 रन बनाकर चलते बने. मिलिंद कुमार ने 29 रन बनाए. जहांगीर 34 गेंदों में 49 रन बनाने के बाद शाबाद खान की गेंद पर शाहीन अफरीदी के हाथों में मार बैठे.

शुभम रंजने ने अंतिम ओवरों में 30 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 51 रन जड़े, लेकिन वह टीम की नैया को पार नहीं लगा सके. उस्मान तारिक और शादाब की जोड़ी ने अमेरिका के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. शादाब ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए. वहीं, उस्मान तारिक 27 रन देकर 3 विकेट झटके.

ये भी पढ़ें: नेपाल के खिलाफ ‘लाज’ बचाने के बाद इंग्लैंड ने बदली प्लेइंग 11, स्टार ऑलराउंडर की वापसी, लुक वुड बाहर

फरहान ने खेली दमदार पारी

इससे पहले पाकिस्तान की शुरुआत भी धमाकेदार रही. सैमय अयूब और साहिबजादा फरहान ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 54 रन जोड़े. अयूब 19 रन बनाकर आउट हुए. सलमान आगा बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे और महज एक रन बनाकर चलते बने. इसके बाद फरहान और बाबर आजम ने मोर्चा संभाला.दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़े.

बाबर ने 32 गेंदों में 46 रनों की दमदार पारी खेली, तो फरहान ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए महज 41 गेंदों में 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान फरहान ने 6 चौके और 5 गगनचुंबी सिक्स जमाए.

First published on: Feb 10, 2026 10:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.