बारिश करेगी IND vs PAK मैच का मजा किरकिरा? जानिए महामुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का हाल

IND vs PAK Weather Report: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली भिड़ंत का रास्ता पूरी तरह से साफ हो चुका है. हालांकि, कोलंबो में गुरुवार से मौसम बुरी तरह से बिगड़ने वाला है.

IND vs PAK Weather Report

IND vs PAK Weather Report

IND vs PAK Weather Report: भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा. पीसीबी ने अपने फैसले से यूटर्न ले लिया है. यानी कोलंबो के मैदान पर एक बार फिर फैन्स को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. एशिया कप के फाइनल मुकाबले के बाद पहली बार भारत-पाकिस्तान एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे, तो शाहीन शाह अफरीदी गेंद से कहर बरपाते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, श्रीलंका में इन दिनों मौसम पल-पल पर करवट ले रहा है ऐसे में महामुकाबले में वेदर को लेकर तमाम फैन्स टेंशन में हैं.

विज्ञापन

कैसा रहेगा महामुकाबले में मौसम का हाल?

दरअसल, कोलंबो में 12 फरवरी से मौसम बुरी तरह से बिगड़ने वाला है. 12 से लेकर 14 फरवरी तक श्रीलंका के इस शहर में भारी बारिश होने की संभावना है. हालांकि, क्रिकेट फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि 15 फरवरी यानी भारत और पाकिस्तान मैच वाले दिन बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने के चांस ना के बराबर हैं. कहने का मतलब यह है कि फैन्स को 40 ओवर का पूरा रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. बारिश मैच के बीच में खलल डालेगी इसकी उम्मीद बिल्कुल भी नहीं है.

विज्ञापन

क्या कहते हैं हेड टू हेड के आंकड़े

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया और पाकिस्तान की अब तक कुल 13 बार भिड़ंत हुई हैं, जिसमें में से 10 मैचों में जीत भारत के हाथ लगी है. वहीं, सिर्फ 3 मैचों में ही पाकिस्तान के हाथ जीत लगी है. एशिया कप 2025 में भी भारत ने पाकिस्तान को तीन बार हराया था. यानी फटाफट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की तूती बोलती है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया पड़ोसी मुल्क के खिलाफ अपने इसी रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. भारतीय टीम ने पहले मैच में अमेरिका को पटखनी दी थी, तो पाकिस्तान लगातार दो मैच जीत चुकी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ