Pakistan Team: आईसीसी विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कई बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। पहले तो बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद पाकिस्तान टीम को नया कप्तान मिल गया है। फिर पाकिस्तान के हेड कोच भी बदल गए। यह जिम्मेदारी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज को सौंपी गई। अब पाकिस्तान के स्पिन कोच और तेज गेंदबाज के कोच भी बदल गए हैं। पढ़ें यह जिम्मेदारी किसे सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: 23 नवंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज, Free में कहां देख सकते हैं मैच?
कौन बने गेंदबाजी कोच?
विश्व कप में मिली हार के बाद पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। इसके बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बदलाव की गति रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजी का कोच पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज सईद अजमल को सौंपी गई है। इसके अलावा तेज गेंदबाज का कोच पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल को बनाया गया है। यह दोनों ही खिलाड़ी पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर रह चुके हैं। ये कई मुकाबले पाकिस्तान को जीता चुके हैं, ऐसे में पाकिस्तान टीम को उम्मीद होगी कि इन खिलाड़ियों को कोच बनाने से पाकिस्तान की गेंदबाजी में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: T20 मैच से पहले सूर्यकुमार यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, World Cup में मिली हार आई याद
14 दिसंबर से टेस्ट सीरीज
इसी साल के 14 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज खेलना है। इसके अलावा अगले साल के 12 जनवरी से 21 जनवरी के बीच पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैचों का सीरीज भी खेलना है। फिलहाल अजमल और उमर गुल को इन्हीं दोनों सीरीज के लिए कोच बनाया गया है। अगर इनके बतौर कोच रहते गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें टी20 विश्व कप में भी कोच की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि अगले दोनों सीरीज में इन दोनों कोचों की क्या भूमिका रहती है।
संबंधित खबरें
LIVE: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज, रांची में होगी भिडंत
27 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
32 mins agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
1 hr agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
1 hr ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
2 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
2 hrs ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
2 hrs agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines