IND vs AUS: T20 मैच से पहले सूर्यकुमार यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, World Cup में मिली हार आई याद

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। पढ़ें इस दौरान उन्होंने क्या कहा।

Suryakumar Yadav Axar Patel Arshdeep Singh Ravi Bishnoi India vs Australia

सूर्यकुमार यादव ने ग्लेन मैक्सवेल को लेकर दिया बयान.

IND vs AUS T20 Series: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 23 नवंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होने वाला है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़ी बातें कही है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप में मिली हार को लेकर भी बयान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘रोहित की कप्तानी में कमी नहीं’- सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें अपनी टीम को पहले रखना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले हमने सभी खिलाड़ियों से साफ कर दिया है कि हमें पहले अपनी टीम को रखना है, बाद में अपने पर्सनल रिकॉर्ड पर ध्यान देना है। सभी खिलाड़ियों के लिए टीम पहले होनी चाहिए। सूर्या ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि रोहित शर्मा एक बेहतर कप्तान हैं। उन्होंने पूरे विश्व कप में शानदार कप्तानी की है। सूर्या ने कहा कि एक मैच में मिली हार के बाद भले ही हम बड़े विश्व कप खिताब जीतने से चूक गए, लेकिन रोहित की कप्तानी काफी कमाल की रही थी।

विज्ञापन

विश्व कप की हार भुलाना होगा- सूर्या

सूर्या ने आगे कहा कि मैंने रोहित शर्मा से काफी कुछ सीखा है। मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उसे अप्लाई करूंगा। जब सूर्या से पिच के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि पिच काफी शानदार है। इस मैदान पर अच्छे रन बनने वाले हैं। यह मैदान बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए अच्छा है, ऐसे में यह मुकाबला काफी शानदार होने वाला है। इसके अलावा सूर्या ने विश्व कप में मिली हार को लेकर कहा कि हमें पुरानी बातों को भुलाना होगा। अगर हमें आगे भी अच्छा करना है, तो उसके विश्व कप में मिली दर्द से उबरना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ