Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

दुनियाभर में शर्मसार हो रहा पाकिस्तान! PCB में मची हलचल, टीम के खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गज ने छोड़ा साथ

PCB member Resign: पाकिस्तान की टीम ने टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन किया. जिसके चलते टीम को सुपर 8 राउंड से ही हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. ऐसे में अब इसका असर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भी दिखने लगा है. सिलेक्शन कमेटी के दिग्गज ने इस्तीफा देकर हर किसी को टौंका दिया है.

Author
Written By: Nikhil Updated: Mar 3, 2026 14:21

PCB member Resign: पाकिस्तान की टीम ने इस टी20 विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन किया और सुपर 8 से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. भारत के खिलाफ मैच में टीम को एक बार फिर से करारी हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तानी टीम के इस प्रदर्शन के बाद दुनियाभर में टीम की खिल्ली उड़ रही है. इसी के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भी हलचल मची हुई है. बीते दिन ही जानकारी सामने आई थी कि बोर्ड की तरफ से टीम में शामिल पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जुर्माना भी लगाया गया है. अब पीसीबी के एक अहम सदस्य ने इस्तीफा भी दे दिया है. 

अलीम दार ने दिया पद से इस्तीफा

आईसीसी के लिए अनुभवी अंपयार के तौर पर काम कर चुके अलीम दार पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सिलेक्शन कमेटी का हिस्सा थे. साल 2024 अक्टूबर के महीने से उन्हें सिलेक्शन कमेटी में शामिल किया गया था और अब 2 मार्च 2026 को उनके इस्तीफे की जानकारी सामने आ रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये दावा भी किया जा रहा है कि उनके ऊपर काफी दबाव बनाया जा रहा था जिसके चलते उन्होंने ये फैसला लिया है. 56 साल के हो चुके अलीम दार को 20 साल से ज्यादा अंपायरिंग का अनुभव है. उन्होंने 3 बार आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर का खिताब जीता है और साल 2024-25 में ही रिटायर हुए हैं. 

---विज्ञापन---

पाकिस्तान क्रिकेट का ड्रामा

पाकिस्तान क्रिकेट में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि खराब टूर्नामेंट के सिलेक्शन कमेटी से लेकर बोर्ड मेंबर में भी बड़े बदलाव किए जाते हैं. इसी के साथ कोच और खिलाड़ियों को भी निकाला जाता है. इस बार भी इसकी शुरुआत हो चुकी है. पाकिस्तान सिलेक्शन कमेटी में 4 लोग अलीम दार, अजहर अली, असद शफीक और आकिब जावेद थे, जिसमें से एक का इस्तीफा आ चुका है. अगला नंबर किसका होगा ये मोहसिन नक़वी ही बेहतर बता पाएंगे. आने वाले दिनों इस सिलेक्शन कमेटी में और बड़े बदलाव होते दिख सकते हैं. 

ये भी पढ़िए- T20 World Cup 2026: IND vs ENG मैच में अचानक हुई महाराष्ट्र के क्रिकेटर की एंट्री, ICC ने किया बड़ा ऐलान

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2026 02:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.