---विज्ञापन---

क्रिकेट

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से ‘तू-तू मैं-मैं’ पर हेड कोच माइक हेसन ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो हुआ था वायरल

Mike Hesson On Viral Video With Salman Ali Agha: पाकिस्तान और नामीबिया के बीच मैच के दौरान डगआउट में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा और हेड कोच माइक हेसन के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, अब हेसन ने इस पर अपनी सफाई दी है.

Author Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 21, 2026 17:28
Salman Ali Agha Mike Hesson

Mike Hesson Breaks Silence on Heated Exchange With Salman Ali Agha: पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन ने इस बात को क्लियर किया कि नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-स्टेज मैच के दौरान सलमान अली आगा के साथ उनकी तीखी बहस का वायरल फुटेज गलत समझा गया.

वायरल वीडियो में क्या था?

नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी ग्रुप गेम के दौरान डगआउट में कैप्टन आगा के साथ बातचीत करते हुए हेसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है. हेसन को आगा से कुछ कहते हुए देखा गया, जो काफी परेशान लग रहे थे और गुस्से में अपनी पानी की बोतल फेंकते हुए देखे गए. जब ​​ये हुआ तो बाबर आजम आगा के बगल में बैठे थे, और काफी अंदाजा लगाया गया कि ये कैप्टन और कोच के बीच अनबन का इशारा था.

---विज्ञापन---

हेसन ने दी सफाई

हेसन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वायरल वीडियो के पीछे की कहानी बताते हुए कहा, ‘मुझे असल में वह वीडियो भेजा गया था, और आप लोगों ने उसे सच में गलत समझा है. तो मैं आपको बताता हूं कि क्या हुआ था. मैं सलमान से बात करने और मोहम्मद नवाज को लेफ्ट-हैंडर होने के नाते पैड पहनाने के लिए कहने जा रहा था, और आगा इस बात से नाराज था कि वो अभी-अभी आउट हुआ है, इसलिए उसने बोतल जमीन पर फेंक दी, हमारी बातचीत से इसका कोई लेना-देना नहीं था. फिर जैसा कि मैंने कहा, जब लेफ्ट-आर्म स्पिनर ने अपना काम खत्म कर लिया, तो हमने शादाब के बारे में बात की कि वो नवाज के बाद आने के लिए अपने पैड पहनकर जाए.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप के बाद भी हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 2026 में बन रहे रहे हैं दिलचस्प समीकरण

‘गलत मतलब निकाला गया’

हेसन ने इस खिलाड़ी ने वीडियो पर आए रिएक्शन पर हैरानी जताई, उन्होंने कहा, ‘तो, ये एक बहुत ही आसान बातचीत थी जिसका वो अक्सर हिस्सा भी नहीं होता था. वो बस वहीं खड़ा था, बहुत निराश था कि वो आउट हो गया, और बस ये क्रॉसफायर में फंस गया. ये कमाल की बात है कि लोग कभी-कभी क्या मतलब निकाल लेते हैं.’

First published on: Feb 21, 2026 05:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.