IND vs PAK: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 5 दिनों का ही समय बचा हुआ है. ऐसे समय में पाकिस्तान ने इस मेगा आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को बायकॉट करने का फैसला किया है. भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के अलावा पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज में 3 और मैच खेलने वाली है. जिसके शेड्यूल पर अब फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. पाकिस्तान की टीम इस-इस दिन मैदान पर उतरने वाली है.
पाकिस्तान टीम पर बनी हुई हैं नजरें
भारत के खिलाफ मुकाबले को बायकॉट करने वाली पाकिस्तान आज टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कोलंबो पहुंच सकती है. जहां पर टूर्नामेंट से ठीक पहले टीम 4 फरवरी को कोलंबो में शाम 5 बजे आयरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी. वहीं इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भी पाकिस्तान की टीम ही खेलने वाली है. जहां पर टीम सुबह 11 बजे नीदरलैंड के खिलाफ 7 फरवरी को भिड़ने वाली है. पाकिस्तान की टीम का श्रीलंका में रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है.
भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं होने पर अब पाकिस्तान का सबसे अहम मुकाबला 10 फरवरी को यूएसए के खिलाफ होने वाला है. यूएसए की टीम ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में अपने घरेलू मैदान पर पाकिस्तान को करीबी मैच में हराया था. ऐसे में पाकिस्तान की टीम अब लगभग 2 सालों के बाद उस हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरेगी. इसके अलावा पाकिस्तान की टीम 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ भी खेलने वाली है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले 3 वॉर्म अप मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देख पाएंगे LIVE
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का T20 World Cup में शेड्यूल
4 फरवरी को आयरलैंड बनाम पाकिस्तान वॉर्म अप मैच, कोलंबो, 5 बजे शाम
7 फरवरी को नीदरलैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, दिन में 11 बजे
10 फरवरी को अमेरिका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, शाम में 7 बजे
15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, शाम में 7 बजे (बायकॉट)
18 फरवरी को नामीबिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो, दोपहर में 3 बजे
ये भी पढ़ें: अगले 48 घंटों में ICC करेगा पाकिस्तान की तकदीर का फैसला, विश्व कप मैच बायकॉट पर बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!
संबंधित खबरें
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
17 mins agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
46 mins agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
1 hr agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
2 hrs agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
3 hrs agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
3 hrs agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
3 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines