अगले 48 घंटों में ICC करेगा पाकिस्तान की तकदीर का फैसला, विश्व कप मैच बायकॉट पर बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

ICC Board Meeting: आईसीसी की तरफ से पाकिस्तान के बायकॉट वाले फैसले को लेकर अब मीटिंग की तैयारी कर रही है. अगले 48 घंटों में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई जा सकती है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है. भारत और पाकिस्तान के बीच शेड्यूल के मुताबिक 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाना है.

ICC likely to hold board meeting in next 48 hours

ICC likely to hold board meeting in next 48 hours

ICC Board Meeting: 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे विश्व कप से पहले पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ मुकाबले को बायकॉट करने का फैसला किया है. ऐसे में अब हर किसी की नजरें आईसीसी के ऊपर टिकी हुई हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी एक हाई लेवल इमरजेंसी बोर्ड मीटिंग की तैयारी कर रहा है जो कि अगले 48 घंटों में हो सकती है. इस मीटिंग में पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर चर्चा की जाएगी. आईसीसी इस मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर कई कड़े फैसले भी ले सकती है. 

विज्ञापन

आईसीसी उठा सकती है बड़े कदम

पाकिस्तान की इस हरकत पर आईसीसी बड़े फैसले लेती हुई नजर आ सकती है. पाकिस्तान क्रिकेट के लिए ये फैसला उनके देश में क्रिकेट के अंत की तरफ भी ले जा सकता है. आईसीसी पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है. पाकिस्तान को इससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसका असर पाकिस्तान क्रिकेट लीग पर भी देखने को मिल सकता है. विदेशी खिलाड़ियों को लीग में खेलने के लिए एनओसी मिलने पर भी रोक लग सकती है. रिपोर्ट में ये दावा भी किया जा रहा है पूरे विश्व कप से भी पाक टीम को बाहर किया जा सकता है.

विज्ञापन

बांग्लादेश विवाद से शुरू हुआ था पूरा मामला

इस पूरे विवाद की शुरुआत बांग्लादेश के साथ हुई थी. भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने विश्व कप के लिए भारत आने से साफ इनकार कर दिया. आईसीसी के साथ तमाम मीटिंग होने के बाद भी बांग्लादेश ने अपना फैसला नहीं बदला और आईसीसी ने उनकी जगह स्कॉटलैंड को विश्व कप का हिस्सा बनाया. इस पूरे मामले में पाकिस्तान ही एक ऐसा देश रहा जिसने बांग्लादेश का समर्थन किया. ऐसे में आईसीसी अब पाकिस्तान के खिलाफ क्या फैसला लेता है ये देखना काफी दिलचस्प होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ