
T20 World Cup से पहले 3 वॉर्म अप मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देख पाएंगे LIVE
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
T20 World Cup India Warm Up Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. इसके पहले भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में नजर आने वाले हैं. दरअसल, टूर्नामेंट से पहले अमूमन वॉर्म अप मैचों का आयोजन होता है. बता दें कि टीम इंडिया भी एक वॉर्म अप मैच खेलने वाली है. इसके अलावा इंडिया A भी दो मैच खेलेगी. कुछ नए भारतीय प्लेयर्स को अंतर्राष्ट्रीय टीमों से खेलने का मौका मिलने वाला है. बीसीसीआई ने इन मैचों के लिए स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि इन मैचों को फ्री में कैसे देख सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंडिया A का USA और नामीबिया से वॉर्मअप मैच होने वाला है. यूएसए और नामीबिया को बड़े इवेंट से पहले तैयारी करने का शानदार मौका मिलेगा. इसके अलावा भारत की मुख्य टीम 4 फरवरी को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी. इन सभी मैचों को फैंस जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. पूरी जानकारी के लिए वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: