PAK vs SL Spectator Chanting Garland: भारत-पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं। पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे सुपर-4 के मुकाबले में अगर पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज करती है तो 17 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत की तरह ही पाकिस्तान टीम के भी लाखों फैंस हैं। वे अपनी टीम को फाइनल में पहुंचते देखना चाहते हैं। यही वजह है कि कई फैंस दुआओं में अपने हाथ उठा रहे हैं, लेकिन एक फैन ऐसा भी है जो स्टेडियम में माला जप रहा है।
कुर्सियों पर माला जपता नजर आया फैन
सुपर-4 के इस मैच के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान का एक फैन कुर्सियों पर बैठकर माला जपता नजर आ रहा है। पाकिस्तान के इंफ्लूएंसर मोमिन साकिब इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं- एशिया कप पाकिस्तान के लिए रोलर कोस्टर राइड की तरह रहा है। पाकिस्तान की टीम फेवरेट थी। दुनिया को भी लग रहा था कि हम जीत रहे हैं, लेकिन भारत के खिलाफ हमें हार मिली। फिर भी हार-जीत तो होती रहती है, लेकिन अगर आज हम श्रीलंका को हरा देंगे तो फाइनल में चले जाएंगे, लेकिन हम पक्का हरा देंगे। पूछें क्यों?
https://twitter.com/Gabeen_pti/status/1702325059942305810
हमारे फैंस की वजह से…ये लड़का पाकिस्तान से आया है और एक सेकंड के लिए इसने मैच नहीं देखा। सिर्फ दुआओं पर दुआएं मांगता जा रहा है, मैंने उसको कहा है कि मुंह तो हिला पगले। मैच तो देख, लेकिन ये मुंह ही नहीं हिलाता। ये है फैंस की मोहब्बत। जिसकी वजह से आज ये टीम जीतकर रहेगी। साकिब का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
10 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
32 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
40 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
59 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines