हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs BAN: Never say never...नीदरलैंड की जीत से गदगद हुए पीएम शहबाज शरीफ, कप्तान बाबर आजम ने कही बड़ी बात

विज्ञापन

t20 world cup: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्डकप (t20 world cup) में रविवार को नीदरलैंड (Netherlands) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) का हरा दिया। नीदरलैंड की जीत से पाकिस्तान (Pakistan team) सेमीफाइल में पहुंच गया है। आज पाकिस्तान का बांग्लादेश से मैच था, जिसे 5 विकेट से पाकिस्तान ने जीत लिया।

इसके बाद नीदरलैंड से हारकर दक्षिण अफ्रीका की टीम खेल से बाहर हो गई। इस तरह पाकिस्तानी टीम की सेमीफाइनल में एंट्री हो गई है। टीम के सेमीफाइनल में आते ही पाकिस्तानियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपनी खुशी को जाहिर करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट किया। अब पीएम के ट्वीट पर मजेदार कमेंट आ रहे हैं।

https://twitter.com/CMShehbaz/status/1589159808351227905

विज्ञापन

ट्विटर पर आए ये कमेंट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के ट्वीट करने के बाद काफी रोचक कमेंट सामने आए हैं। एक शाक नाम के व्यक्ति ने कमेंट किया कि PM in Mood मतलब पीएम मूड में हैं। इसके बाद एक अकांट से लिखा है, Well Paid Pakistan, Cheaters मतलब आप समझ ही गए होंगे। कुछ लोगों ने पीएम के ट्विट पर वीडियो भी पोस्ट किए हैं।

इनके अलावा पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने दो फोटो के साथ ट्विट किया है। इसमें लिखा है, Never say never! AlhumduLillah. Keep us all in your prayers. इसका मतलब है कभी भी न मत कहना। अपनी दुआओं में याद रखना।

विज्ञापन

https://twitter.com/babarazam258/status/1589176902962774016

आश्चर्यजनक रूप से सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

बता दें कि पाकिस्तान की टीम आश्चर्यजनक रूप से सेमीफाइनल में पहुंची है। आश्चर्यजनक इसलिए है, क्योंकि पाकिस्तान को इंडिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इन मैचों में हार के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल से बाहर होना तय माना जा रहा था, लेकिन नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। इसमें पाकिस्तान का नसीब काम कर गया।

विज्ञापन

बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

उसने बांग्लादेश को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में एंट्री ले ली। अब पाकिस्तान 9 नवंबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इधर टीम इंडिया का मुकाबला 10 नवंबर को इंग्लैंड से होगा। सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम को बड़ी सलाह दी है। शाहिद ने बाबर से ओपनिंग स्लॉट छोड़कर मोहम्मद हैरिस से ओपनिंग कराने की मांग की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola