हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs BAN: शाकिब-अल-हसन के साथ हो गई चीटिंग? बांग्लादेश के बल्लेबाज ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
PAK vs BAN shakib al hasan not out najmul hossain shanto

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया। बांग्लादेश-पाकिस्तान मैच में 11वें ओवर में कप्तान शाकिब-अल-हसन को एलबीडब्ल्यू आउट करार दे दिया गया। इसके बाद खासा बवाल मच गया। ट्विटर पर एक बार फिर ‘अंपायर्स’ और ‘चीटिंग’ ट्रेंड कर रहा है।

बांग्लादेश के फैंस का कहना है कि एक बार फिर गलत अंपायरिंग के चलते बांग्लादेश हार गई जबकि रिप्ले में साफ दिखाई दिया कि पैड पर लगने से पहले बॉल बैट में लगकर गई थी। अंपायर को स्पाइक दिखी, लेकिन कंफ्यूजन के चलते फैसला गेंदबाज के पक्ष में दे दिया गया। मैदान छोड़ने से पहले शाकिब को अंपायरों के साथ बातचीत करते देखा गया। अब इस विवाद पर बांग्लादेश के बल्लेबाज नजमुल होसैन शान्तो ने चुप्पी तोड़ी है। नजमुल ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ शाकिब अल हसन का आउट होना संदिग्ध था, लेकिन इसे बल्ले से उनकी विफलता का बहाना नहीं कहा जा सकता।

यह सभी के लिए भ्रम की स्थिति थी 

नजमुल से जब पूछा गया कि क्या शाकिब के आउट होने से क्या टीम पर असर पड़ा है, तो उन्होंने कहा- मुझे ऐसा नहीं लगता। यह सभी के लिए भ्रम की स्थिति थी। हमें नहीं लगता कि इस प्रकार का आउट होना सामान्य रूप से होता है, लेकिन हम उस विकेट पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे थे। हम बाद में कुछ अच्छा क्रिकेट खेल सकते थे।

विज्ञापन

मुझे नहीं लगता कि इससे हमारी एकाग्रता भंग हुई, लेकिन मुझे लगा कि मैं उनके और पूरी टीम के साथ वहां था। ऐसा लग रहा था कि यह नॉट आउट था और मुझे पूरा यकीन था कि यह आउट नहीं था। नजमुल ने कहा- लेकिन फैसला अंपायरों का है और हम इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा, “शाकिब भाई स्वाभाविक रूप से एक बड़े क्रिकेटर हैं और हमेशा प्रभावशाली पारी खेलते हैं। इससे हमारी टीम को मदद मिलती है, लेकिन उनके बाद मैदान पर आए बल्लेबाज भी सक्षम थे और उन्होंने अतीत में अच्छा प्रदर्शन किया है।”

अंपायरिंग कॉल पर चर्चा करने का कोई मतलब है

नजमुल ने विराट कोहली की फेक फील्डिंग के बारे में कहा- “मुझे नहीं लगता कि टीम के खिलाफ अंपायरिंग कॉल पर चर्चा करने का कोई मतलब है क्योंकि यह हमारे नियंत्रण में नहीं है। सब कुछ मैच रेफरी और अंपायरों पर निर्भर करता है और इसलिए हम इस पर कितनी भी चर्चा करें , इसमें कोई बात नहीं है।”

विज्ञापन

नजमुल ने लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं कर पाने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा- “मुझे लगता है कि विकेट 140-150 रन का था। मुझे अंत तक रुकना चाहिए था लेकिन दुर्भाग्य से मैं ऐसा नहीं कर सका और यही कारण है कि मैं थोड़ा निराश हूं। अगर निचले क्रम का बल्लेबाज अच्छा कर सकता था, तो हम एक प्रतिस्पर्धी मैच मिल सकता था।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola