PAK vs AUS: पाकिस्तान की टीम ने अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हरा दिया है. इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम ने कमाल की प्रदर्शन करते हुए 2 मैचों में जीत हासिल की और सीरीज पर कब्जा किया. सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा किया. अराफात मिन्हास को उनको शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ञफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया. इस जीत के बाद भी टीम में 3 ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि इस सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहे. ऐसे में पीसीबी इन खिलाड़ियों की वनडे टीम से छुट्टी कर सकती है.
सलमान आगा
पाकिस्तान के लिए टी20 में कप्तानी करने वाले सलमान आगा के लिए ये सीरीज खराब रही. उन्होंने 3 मैचों में केवल 28 रन ही बनाए और गेंदबाजी करते हुए एक ही विकेट हासिल कर पाए. उनके हालिया प्रदर्शन पर काफी सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में मैनेजमेंट उनको वनडे टीम से बाहर का रास्ता भी दिखा सकती है.
साहिबजादा फरहान
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान वनडे में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने टी20 में टीम के लिए बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में वो केवल 37 रन ही बना पाए. पहले वनडे में उन्होंने 28 रनों की पारी खेली थी जो कि उनका बेस्ट था.
माज सदाकत
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड युवा खिलाड़ी माज सदाकत पर काफी भरोसा दिखाती हुई नजर आ रही है लेकिन उनका प्रदर्शन किसी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में खेले गए 3 मैचों में महज 35 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी नहीं ले पाए. ऐसे में अब मैनेजमेंट उनके खिलाफ बड़ा कदम उठा सकती है.
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines