PAK vs AFG, World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपना पांचवां मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में पहले खेलते हुए बाबर की सेना ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक को इतना धोया है कि हवा निकाल दी। अफगान ओपनर्स रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 130 रनों की शानदार साझेदारी की और 3 बड़े रिकॉर्ड बना लिए। इस भयंकर शुरुआत के साथ वर्ल्ड कप 2023 में तीसरे उलटफेर की सुगबुगाहट तेज हो गई।
पहली बार हुआ ऐसा
इब्राहिम जादरान और गुरबाज ने पाकिस्तानी पेसर्स शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली सभी को धोया। इसके बाद स्पिनर्स उसामा मीर, शादाब खान और इफ्तिखार अहमद भी कुछ नहीं कर पाए। इस जोड़ी ने शतकीय साझेदारी के साथ कुछ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। गुरबाज ने शाहीन अफरीदी का शिकार होने से पहले 65 रन बनाए। इब्राहिम जादरान ने भी 87 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। ऐसा पहली बार हुआ कि अफगानिस्तान के लिए दोनों ओपनर्स ने वर्ल्ड कप की एक ही पारी में 50 प्लस का स्कोर बनाया है।
यह भी पढ़ें:- टीम इंडिया का सबसे घातक ऑलराउंडर फिट, 27 गेंद में कूट दिए 52 रन; क्या वर्ल्ड कप में हो पाएगी एंट्री
वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप
- 133- इकराम अलिखिल, रहमत शाह बनाम वेस्टइंडीज (2019)
- 130- इब्राहिम जादरान, रहमनुल्लाह गुरबाज बनाम पाकिस्तान (2023)
- 121- अजमतुल्लाह ओमरजई, हशमतुल्लाह शाहिदी बनाम भारत (2023)
- 114- इब्राहिम जादरान, रहमनुल्लाह गुरबाज बनाम इंग्लैंड (2023)
अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा 100 पार्टनरशिप
- 4- हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शाह
- 4- इब्राहिम जादरान, रहमनुल्लाह गुरबाज
- 3- इब्राहिम जादरान, रहमत शाह
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल की रेस से 5 टीमें बाहर! पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर; क्या है पूरा समीकरण
वहीं इसी के साथ पाकिस्तानी टीम के भी कंधे गिर गए और टीम पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आई। हालांकि, बैटिंग में बाबर आजम ने 74 और अब्दुल्लाह शफीक ने 58 रन बनाए लेकिन गेंदबाज चेन्नई की पिच पर अपना जलवा नहीं दिखा पाए। इससे पहले पाकिस्तान की टीम चार में से दो मैच हार चुकी थी। अब देखना होगा कि पांचवें मुकाबले में टीम यहां से मैच को अपने नाम कर पाती है या उलटफेर का शिकार होगी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
54 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines