NZ vs SA: न्यूजीलैंड के पास इस बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का शानदार मौका था लेकिन टीम को भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. मिचेल सैंटनर की कप्तानी में टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. इस हार को भुलाते हुए टीम अब अगली सीरीज की तैयारी में जुट चुकी है. कीवी टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने उतरेगी जहां एक ही सीरीज में टीम के लिए 2 खिलाड़ी कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. ऐसा कैसे हो रहा है आइए आपको भी बताते हैं.
लैथम और सैंटनर करेंगे टीम की कप्तानी
साउथ अफ्रीका की टीम इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर आएगी. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की तरफ से स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया गया है. पहले 3 मैचों के लिए टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर के हाथों में होगी तो वहीं आखिरी 2 मैचों के लिए अनुभवी टॉम लैथम टीम की कप्तानी करेंगे. लैथम की 3 साल के लंबे इंतजार के बाद टी20 टीम में वापसी हो रही है. आखिरी बार वो साल 2023 में टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलते हुए नजर आए थे.
Back home in Aotearoa! 📍
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 10, 2026
Eight members of the T20 World Cup squad, plus a brand new face, feature in our squads for the T20I doubleheaders against South Africa starting at Bay Oval on Sunday. #NZvSAhttps://t.co/dl0hPJxMYV
15 मार्च से शुरू होगी सीरीज
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी इस सीरीज से नजर नहीं आएंगे क्योंकि उनको आराम दिया गया है. मिचेल सैंटनर, डेवोन कॉन्वे और लॉकी फर्ग्यूसन केवल शुरुआती 3 मैचों में ही टीम के साथ रहेंगे तो वहीं फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और टिम सीफर्ट को इस सीरीज से पूरी तरह से आराम दिया गया है.
न्यूजीलैंड की सीरीज का फुल स्क्वॉड
मिचेल सेंटनर (कप्तान) (पहला से तीसरा मैच), केटीन क्लार्क (चौथा और पांचवां मैच), जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर) (चौथा और पांचवां मैच), डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर) (पहला से तीसरा मैच), लॉकी फर्ग्यूसन (दूसरा और तीसरा मैच), जैक फाउल्कस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर, चौथे-पांचवें मैच के लिए कप्तान), जेडन लेनोक्स (चौथा और पांचवां मैच), कोल मैककोन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी
ये भी पढ़िए- BCCI का बड़ा ऐलान, इस दिन 5 वर्ल्ड ‘चैंपियन’ भारतीय टीमों का होगा सम्मान










