हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NEP vs ITA: नेपाल के खिलाफ इटली के 2 भाइयों ने बदल डाला इतिहास, T20 विश्व कप में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

NEP vs ITA: नेपाल के खिलाफ मुकाबले में इटली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यादगार जीत हासिल कर ली है. टीम ने टी20 विश्व कप इतिहास की अपनी पहली जीत दर्ज की है. 10 विकेट से मिली इस जीत में इटली के लिए खेल रहे 2 भाइयों ने इतिहास रच दिया है. टी20 विश्व कप में इससे पहले ये कमाल कभी नहीं हो पाया था.

विज्ञापन

NEP vs ITA: इटली की टीम ने टी20 विश्व कप में नेपाल के खिलाफ मैच में इतिहास रचने का काम किया है. टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब इटली की टीम ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है. नेपाल के खिलाफ मैच में जीत इटली के लिए विश्व कप इतिहास की पहली जीत रही. इटली के लिए ये मैच ऐतिहासिक रहा क्योंकि टीम ने विश्व कप का अपना पहला मुकाबला 10 विकेट से जीत है. इटली के लिए इस मैच में 2 भाइयों की जोड़ी ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक ऐसा अद्भुत कारनामा कर दिया है जो कि टी20 विश्व कप के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था.

2 भाइयों ने की शतकीय साझेदारी

इटली के लिए क्रिकेट में खेलने उतरे जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने इतिहास रच दिया है. 2 भाइयों की ये जोड़ी टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार शतकीय साझेदारी करने वाली बन गई है. इससे पहले कई देशों के लिए 2 भाइयों की जोड़ी टी20 विश्व कप में खेल चुकी है लेकिन शतकीय साझेदारी अभी तक कोई नहीं कर पाया था. 

नेपाल के सामने 124 रनों की लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरे जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. दोनों ने मिलकर नेपाली गेंदबाजी लाइनअप की धज्जियां उड़ाते हुए महज 12.4 ओवरों में ही इटली को जीत दिला दी. 

विज्ञापन

दोनों भाइयों ने जड़े तूफानी अर्धशतक

जस्टिन मोस्का ने इस मैच में 44 गेंदों का सामना करते हुए 60 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 136 की स्ट्राइक रेट से रन निकले तो वहीं उन्होंने 5 चौके और 3 जबरदस्त छक्के जड़े. दूसरी तरफ एंथनी मोस्का ने इस मैच में 193.75 के स्ट्राइक रेट से रनों की बारिश की. उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की आतिशी पारी खेल इतिहास रचने का काम किया. इस पारी में उनके बल्ले से 3 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े. इटली की टीम इन दोनों भाइयों की इस साझेदारी को कभी नहीं भूल पाएगा. 

ये भी पढ़िए- BCCI के सामने घुटने टेकने को तैयार बांग्लादेश! IND vs PAK मैच से पहले BCB अध्यक्ष ने दिया बड़ा संकेत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola