---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Watch Video: MSD और MCS पहली बार एक साथ, फैंस को पसंद आया धोनी-स्टेन का वीडियो

MS Dhoni and MC Stan Video: महेंद्र सिंह धोनी और एमसी स्टेन का फायर बोल्ट स्मार्टवॉच का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया।

---विज्ञापन---

MS Dhoni and MC Stan Video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो सोशल मीडिया से काफी दूरियां बनाकर रखते हैं बावजूद इसके सोशल मीडिया पर उनके वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं। धोनी अब क्रिकेट से दूर है लेकिन कई बार उनको टीवी ऐड में देखा जाता है। अब धोनी नए टीवी ऐड में दिख रहे हैं, जो स्मार्टवॉच कंपनी फायर बोल्ट का ऐड है। इस ऐड की वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रही है। फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

MS Dhoni के दिखें MC Stan

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने स्मार्टवॉच कंपनी फायर बोल्ट के लिए एक विज्ञापन किया है। जिसमे धोनी फायर बोल्ट कंपनी की नई स्मार्टवॉच का प्रचार कर रहे हैं। खास बात ये कि इस ऐड में उनके साथ सिंगर-रैपर एमसी स्टेन भी दिखाई दे रहे हैं। जी हां पहली बार एमएस धोनी और एमसी स्टेन को एक साथ किसी वीडियो में देखा जा रहा है।

---विज्ञापन---

धोनी के साथ ऐड शूट करना एमसी स्टेन के लिए भी बहुत बड़ी बात है। जिसको उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया है। एमएस धोनी की तरह एमसी स्टेन की भी सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो फिलहाल काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND Vs AFG: संजू सैमसन की टी20 क्रिकेट में वापसी, फैंस हुए खुश; सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन

फैंस दे रहे अपना रिएक्शन

सोशल मीडिया पर एमएस धोनी और एमसी स्टेन का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस तरह-तरह की कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में देखा गया है कि जब धोनी उनकी कलाई पर बंधी स्मार्टवॉच की तरफ देखते है तो उसमे राहुल का कॉल आता दिखता है। जिस पर अब यूजर्स काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि ये सब तो ठीक है लेकिन ये कौनसा राहुल कॉल कर रहा है? दूसरे यूजर ने लिखा राहुल द्रविड दोबार धोनी को टीम इंडिया में बुलाते हुए।

First published on: Jan 07, 2024 09:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola