Most Bowled Test Wickets in 2025: टेस्ट क्रिकेट को बल्लेबाजों का फॉर्मेट माना जाता है. यहां बल्लेबाजों के पास पर्याप्त वक्त होता है, गेंदों की गिनती का कोई दबाव नहीं रहता और वे स्टंप के सामने पूरी मजबूती से टिककर खेलते हैं. यही वजह है कि इस फॉर्मेट में ज्यादातर विकेट स्लिप या विकेटकीपर के पास कैच के रूप में गिरते हैं, लेकिन कुछ गेंदबाज ऐसे भी हैं, जो टेस्ट मैचों में बल्लेबाजों का स्टंप उखाड़ने में महारत रखते हैं. साल 2025 में ऐसे गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है भारत के जसप्रीत बुमराह का.
टीम इंडिया के रियल मैच विनर जसप्रीत बुमराह को उनकी सटीक लाइन-लेंथ और घातक यॉर्कर के लिए जाना जाता है. टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करना जहां मुश्किल काम है, वहीं बुमराह ने इसे अपनी पहचान बना लिया है. उन्होंने 2025 में अब तक 12 बार बल्लेबाजों के स्टंप उड़ाए हैं, जो किसी भी गेंदबाज से सबसे ज्यादा हैं.
मोहम्मद सिराज भी लिस्ट में शामिल
जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे स्थान पर हैं उनके ही हमवतन मोहम्मद सिराज. दाएं हाथ के इस पेसर ने 2025 में टेस्ट मैचों में 9 बार बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया है. उनकी तेज गति और गेंद की अंदर-बाहर मूवमेंट ने कई बल्लेबाजों को हैरान किया है.
साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बोल्ड करने वाले गेंदबाज
- जसप्रीत बुमराह- 12
- मोहम्मद सिराज- 9
- शमार जोसेफ- 9
- मिचेल स्टार्क- 7
- स्कॉट बोलैंड- 6
- जोमेल वारिकन- 6
स्टार्क ने 7 बार उड़ाई गिल्लियां
साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट में बोल्ड करके विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ का भी नाम है, जिन्होंने 9 बोल्ड विकेट लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने 7 बार बल्लेबाजों को बोल्ड किया है.
ये भी पढ़ें: ndia vs West Indies: कुलदीप यादव की ‘किलर बॉल’, जिस पर चारों खाने चित हो गए शाई होप, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
5 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines