ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली और महज तीन ही मैच में शमी ने 14 विकेट अपने नाम कर डाले।
टूर्नामेंट में दो बार तो शमी 5-5 विकेट ले चुके हैं। आज भारतीय टीम ईडन गार्डन्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका से भिड़ रही है। मैच से पहले मोहम्मद शमी के कोच श्रीवत्स गोस्वामी ने बताया कि पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने शमी को काफी कुछ सिखाया है।
इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत करते हुए कोच गोस्वामी ने कहा कि, “वसीम अकरम ने उनके साथ बहुत काम किया है। उनकी कलाई की स्थिति बहुत अच्छी थी लेकिन वसीम भाई ने उनकी कलाई पर और काम किया। उन्हें केकेआर के लिए ज्यादा खेलने का समय नहीं मिल रहा था, लेकिन वह हमेशा वसीम के आसपास रहते थे। वह वसीम अकरम ही थे, जिन्होंने उन्हें ऐसा गेंदबाज बनाया और निश्चित रूप से उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है।”
विराट को भी शमी की गेंदबाजी समझना मुश्किल
आगे उन्होंने कहा कि, “विराट ने मुझे समझाया कि शमी का सामना करना इतना मुश्किल क्यों है। शमी अपनी उंगलियों से सूक्ष्म बदलाव करते हैं। जसप्रीत बुमराह को पढ़ना आसान है लेकिन शमी को उतना नहीं। जब शमी गेंदबाजी करता है तो आप नहीं जानते कि कौन सी गेंद अंदर आ रही है और कौन सी बाहर जा रही है।”
ये भी पढ़ें:- Virat Kohli हैं बाबर आजम के फैन! सैलून में देख रहे थे Babar का क्लास शॉट, Viral हुआ पोस्ट
ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के साथ खेल रही टीम इंडिया
बता दें, विश्व कप 2023 में आज टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ अपना आठवां मैच खेल रही है। टीम इंडिया अपने सभी मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है जबकि साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। भारत और साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अब नंबर एक पर बने रहने के लिए दोनों टीमों के बीच जंग चल रही है।
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
29 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
38 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines