Virat Kohli हैं बाबर आजम के फैन! सैलून में देख रहे थे Babar का क्लास शॉट, Viral हुआ पोस्ट
Virat Kohli: क्या विराट कोहली पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम के फैन हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक पोस्ट वायरल हो रहा है।
Edited By Abhinav Raj

विराच कोहली।
Edited By Abhinav Raj

विराच कोहली।
Virat Kohli Fan of Babar: भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का आज जन्मदिन है। इस मौके पर विराट खास तैयारी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलने मैदान पर उतरने से पहले कोहली ने अपने बाल कटिंग कराए हैं। कोहली कुछ अलग लुक में मैदान पर उतरना चाह रहे हैं। बाल कटिंग कराने के दौरान कोहली का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि कोहली बाल कटाने के दौरान बाबर आजम की बल्लेबाजी देख रहे हैं। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स कोहली को बाबर का फैन बता रहे हैं। फैंस कोहली के इस फोटो पर जमकर कमेंट बाजी कर रहे हैं।
https://twitter.com/Babar_56__/status/1721055708458991687
आज भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच में फैंस की नजर कोहली की शतक पर होने वाली है। फैंस कोहली के 49वें वनडे शतक का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज यह इंतजार खत्म हो सकता है। विराट अपने जन्मदिवस के मौके पर फैंस को शतक के रूप में खुशियां मनाने का मौका दे सकते हैं। विराट कोहली अगर आज शतक लगाते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि क्या कोहली आज शतक जड़ सचिन की बराबरी कर पाते हैं, या फिर यह इंतजार और लंबा होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA World Cup 2023 Live score: भारत की बल्लेबाजी शुरू, रोहित-शुभमन क्रीज पर मौजूद
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। भारत और साउथ अफ्रीकी दोनों ही टीमें इस विश्व कप की दो सबसे सफल टीमें है। ऐसे में भारत के लिए भी साउथ अफ्रीका को हराना इतना आसान नहीं होने वाला है। भारत अगर आज का मुकाबलाजीत जाता है, तो प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहना लगभग तय माना जाएगा। क्योंकि भारत का अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ होने वाला है, जो भारत आसानी से जीत सकता है।
— Virat Kohli FanTeam (@ViratFanTeam) November 5, 2023
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: