Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

‘हम तो मजदूर हैं बस…’, टीम इंडिया से बाहर रहने पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा, कही ये बड़ी बात

बीते एक साल से भी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे शमी आईपीएल में इन दिनों कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. बीच आईपीएल उन्होंने टीम इंडिया में अपनी जगह नहीं बन पाने को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं और सिलेक्टर्स को लेकर इशारों इशारों में बड़ी बात कह दी है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

Author
Written By: Nikhil Updated: Apr 8, 2026 19:02

Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बीते काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उनकी फिटनेस पर लगातार सवाल खड़े होते रहे लेकिन वो खुद को साबित भी करते आ रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में लखनऊ की तरफ से खेलते हुए कमाल की गेंदबाजी की है. इसी बीच एक कार्यक्रम के दौरान उनसे टीम इंडिया में सिलेक्शन को लेकर सवाल किया गया तो उनके अंदर का दर्द बाहर निकल आया. इस सवाल के जवाब में उन्होंने ऐसे जवाब दिया कि हर कोई देखता ही रह गया. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

सिलेक्शन पर शमी ने जाहिर की नाराजगी

मोहम्मद शमी आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आए थे. इसके बाद से वो लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं. बंगाल प्रो टी20 लीग के एक कार्यक्रम के दौरान शमी ने इस सवाल को लेकर कहा, ‘हम मजदूर लोग हैं और हमारा काम सिर्फ गेंदबाजी करना है. जीवन में कई तरह के उतार चढ़ाव आएंगे लेकिन हमें मेहनत करते रहना होगा. अगर आप चीजों के पीछे भागने लगते हैं तो वो आपकी कमजोरी बन जाती हैं. अगर आपको बड़ा खिलाड़ी बनना है तो आपको अंदर जुनून होना चाहिए.’

शानदार फॉर्म में हैं शमी

मोहम्मद शमी को भले ही टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है लेकिन वो घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ रहे हैं. उन्होंने हर फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है और विकेट चटकाए हैं. इसी के चलते इस सीजन आईपीएल ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने उनके ऊपर 10 करोड़ खर्च किए. टीम इंडिया के लिए अब तक खेले 108 मैचों में 206 विकेट अपने नाम किए हैं. इसी साथ उन्होंने खेले 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में अब तक वो 6 टीमों के लिए खेल चुके हैं. इसी के साथ उन्होंने 136 विकेट अपने नाम किए हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए-हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी को क्यों रोका? इशारों-इशारों में कह डाली ये बड़ी बात, VIDEO वायरल

First published on: Apr 08, 2026 07:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.