हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'मैं अगला वर्ल्ड कप नहीं खेलूंगा', मिचेल स्टार्क का छलका दर्द, आखिर ऐसा क्यों कहा?

अफ्रीका के खिलाफ सेमी फाइनल मुकाबले से पूर्व मिचेल स्टार्क ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि वह अगले वर्ल्ड कप में शिरकत नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
Mitchell Starc

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला 16 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता में खेला जाएगा। अहम मुकाबले से पूर्व कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि वह अगले वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए शिरकत नहीं कर पाएंगे। स्टार्क मौजूदा समय में 33 साल के हैं। वहीं अगले वर्ल्ड कप (वर्ल्ड कप 2027) तक वह 37 साल के हो जाएंगे। एक तेज गेंदबाज के तौर पर 37 साल की उम्र में शिरकत करना लगभग असंभव है।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमी फाइनल मुकाबले के लिए तैयार है। मैच से पूर्व उन्होंने कहा, ‘मैं इसके बाद भी खेलना जारी रखूंगा, लेकिन मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैं अगला वर्ल्ड कप नहीं खेल पाऊंगा। मेरे पास आगामी टूर्नामेंट के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है। चार साल का समय एक लंबा समय होता है।’

यह भी पढ़ें- World Cup 2023: विजेता और उपविजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश, नॉकआउट मुकाबलों से पहले जान लें सबकुछ 

विज्ञापन

यही नहीं उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहना है रेड बॉल क्रिकेट को छोड़ने से पहले वह अन्य दोनों फॉर्मेट को छोड़ना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सबसे ऊपर है और टेस्ट क्रिकेट छोड़ने से पहले मैं बाकी सब कुछ छोड़ दूंगा।’

वर्ल्ड कप में कुछ खास साबित नहीं हुए हैं स्टार्क:

वर्ल्ड कप 2023 मिचेल स्टार्क के लिए कुछ खास साबित नहीं हो रहा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट में अबतक अपनी टीम के लिए कुल आठ मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 43.90 की औसत से 10 सफलता हाथ लगी है, जो उनकी छवि के मुताबिक कुछ खास नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को भी यह बात भलीभांति पता है। अपने प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से मैं उस स्तर पर नहीं हूं जो मैं चाहता था… या अपने पिछले दो वर्ल्ड कप के समान स्तर पर नहीं हूं, लेकिन मेरे पास एक बार से फिर प्रभावित करने का मौका है।’

Diazepam

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola