Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 WC 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर, टूर्नामेंट से बाहर हुआ कंगारू कप्तान! स्टीव स्मिथ करेंगे रिप्लेस

Mitchell Marsh T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान मिचेल मार्श टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. मार्श को रिप्लेस करने के लिए स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के लिए फ्लाइट पकड़ ली है.

Author
Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 11, 2026 16:39
Mitchell Marsh

Mitchell Marsh T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच में ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम के कप्तान मिचेल मार्श इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. मार्श को रिप्लेस करने के लिए स्टीव स्मिथ को बुला लिया गया है. मार्श का वर्ल्ड कप से बाहर होना कंगारू टीम के लिए बड़ा झटका है. इंजरी की वजह से जोश हेजलवुड और पैट कमिंस पहले ही इस विश्व कप में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ट्रेविस हेड टीम की कमान संभाल रहे हैं.

कंगारू टीम को लगा बड़ा झटका

ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज के साथ ही एक और बड़ा झटका लगा है. स्पोर्ट्स तक की खबर के अनुसार, मार्श बिना कोई मैच खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. ट्रेनिंग के दौरान मार्श चोटिल हो गए थे. बताया जा रहा है कि वह ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं और उन्हें पूरी तरह से रिकवर होने में काफी समय लगेगा.

ये भी पढ़ें: एक नहीं, दो सुपर ओवर..T20 World Cup इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, SA vs AFG मैच में पार हुईं रोमांच की सारी हदें

---विज्ञापन---

मार्श को रिप्लेस करने के लिए स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया से श्रीलंका के लिए उड़ान भर चुके हैं और जल्द ही टीम से जुड़ेंगे. स्मिथ का बल्ला बिग बैश लीग में जमकर बोला था और उन्होंने धांसू प्रदर्शन करते हुए सिडनी सिक्सर्स को फाइनल तक पहुंचाया था.

इंजरी से परेशान ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इंजरी से काफी परेशान रही है. टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही जोश हेजलवुड और पैट कमिंस पहले ही बाहर हो गए थे. वहीं, अब मिचेल मार्श का टूर्नामेंट में नहीं खेल पाना ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर है. माना जा रहा है कि मार्श की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी स्टीव स्मिथ संभालते हुए नजर आएंगे. आयरलैंड के खिलाफ टीम की कमान ट्रेविस हेड संभाल रहे हैं.

First published on: Feb 11, 2026 04:38 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.