---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ये 4 टीमें, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने कर डाली है बड़ी भविष्यवाणी

Michael Vaughan T20 WC 2026: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है. वॉन ने उन चार टीमों के नाम बताए हैं, जो उनके हिसाब से टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का टिकट कटा सकती हैं.

Author Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 2, 2026 22:40
Michael Vaughan predicts four Semifinalist of T20 WC

Michael Vaughan T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का घमासान 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. कुल 20 टीमें एक ट्रॉफी को पाने के लिए एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अपने टाइटल को डिफेंड करने उतरेगी. 10 साल बाद भारत टी-20 विश्व कप की श्रीलंका के साथ संयुक्त मेजबानी भी कर रहा है.

हालांकि, आजतक कोई भी टीम अपने खिताब का बचाव करने में सफल नहीं हो सकी है. इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने विश्व कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है. वॉन ने उन चार टीमों के नाम बताए हैं, जो सेमीफाइनल तक पहुंचने का दमखम रखती हैं.

---विज्ञापन---

वॉन ने की बड़ी भविष्यवाणी

माइकल वॉन ने अपने एक्स अकाउंट पर उन चार टीमों के नाम बताए हैं, जो टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. पहली टीम के तौर पर वॉन ने मेजबान टीम इंडिया पर दांव खेला है. सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय टीम ने पिछले एक साल में कमाल की क्रिकेट खेली है. सूर्या की सेना को इस समय हराना हर बड़ी टीम के लिए सपना सा बना हुआ है.

पूर्व इंग्लिश कैप्टन ने दूसरी टीम के तौर पर इंग्लैंड को चुना है. वहीं, वॉन के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी अंतिम चार का टिकट हासिल करने में सफल रह सकती हैं. हालांकि, वॉन के मुताबिक, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल का टिकट कटाने में नाकाम रहेंगी.

ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना लगभग असंभव

टाइटल डिफेंड करने उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कैप्टेंसी में अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 4-1 से शिकस्त दी. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन गजब की फॉर्म में हैं. वहीं, खुद कप्तान सूर्या भी फॉर्म में लौट चुके हैं. हार्दिक पांड्या लगातार बल्ले और गेंद दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी ने लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है.

First published on: Feb 02, 2026 10:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.