BCCI Fitness Test: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के नए फिटनेस टेस्ट ब्रोंको को हाल ही में पास किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किंग कोहली ने भी इंग्लैंड की सरजमीं पर अपनी फिटनेस को साबित कर दिया है।
हालांकि, कुछ प्लेयर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें फिटनेस को लेकर बीसीसीआई की ओर से अभी तक हरी झड़ी नहीं मिली है। इस लिस्ट में केएल राहुल समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। इन प्लेयर्स का आंशिक टेस्ट ही हुआ है और इस महीने यह खिलाड़ी एक बार फिर फिटनेस टेस्ट से गुजरते हुए नजर आएंगे।
राहुल समेत इन प्लेयर्स की फिटनेस पर अभी सस्पेंस
एशिया कप 2025 के आगाज से पहले बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने अपना फिटनेस टेस्ट पास किया। इस लिस्ट में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, जितेश शर्मा, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह समेत कई बड़े नाम शामिल रहे।
हालांकि, दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी कुछ प्लेयर्स ऐसे भी हैं, जिनका सिर्फ आंशिक फिटनेस टेस्ट हुआ है और यह सितंबर में दोबारा अपनी फिटनेस को साबित करेंगे। इसमें केएल राहुल, आकाश दीप, नीतीश कुमार रेड्डी और ऋषभ पंत का नाम शामिल है। इसके साथ ही उन प्लेयर्स को भी फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा, जो अभी इंजरी या फिर किसी बीमारी की वजह से टेस्ट नहीं दे सके थे। पंत अभी अपनी इंजरी से उबर रहे हैं। पंत इंग्लैंड दौरे पर बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे और उनके दाएं पैर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था।
कोहली ने इंग्लैंड में पास किया टेस्ट
विराट कोहली ने अपना फिटनेस टेस्ट इंग्लैंड में पास किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली अभी अपने परिवार के साथ लंदन में हैं। विराट अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में बल्ले से रंग जमाते हुए नजर आएंगे। हाालंकि, कोहली को छोड़कर सभी प्लेयर्स ने अपना फिटनेस टेस्ट भारत में पास किया है। इस मामले पर बीसीसीआई के एक अधिकारी का कहना है कि कोहली ने इंग्लैंड में फिटनेस टेस्ट देने के लिए यकीनन पहले परमिशन ले होगी।
संबंधित खबरें
'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
6 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
7 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
7 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
8 hrs agoएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
9 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
11 hrs agoIND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला? जानिए मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
11 hrs agoधमाकेदार शतक के बाद भी खुश नहीं केएल राहुल! आखिर किस बात से टूट गया दिल?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines