नई दिल्ली: आईपीएल के 63 वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 रन से शानदार जीत दर्ज की। मैच के दौरान एक मोमेंट ने क्रिकेटप्रेमियों का ध्यान खींच लिया। दरअसल, जब नवीन उल हक बाउंड्री के पास आए तो भीड़ कोहली-कोहली के नारे लगाते नजर आई। नवीन ने इन नारों को सुनकर रिएक्ट भी किया।
नवीन ने हाथ उठाकर किया रिएक्ट
गेंदबाज ने कोहली-कोहली के नारों पर हाथ उठाकर भीड़ का उत्साहवर्धन किया। वे और जोर से नारे लगाने का इशारा करते हुए नजर आए। विराट कोहली और नवीन उल हक की कहासुनी के बाद अब ये मोमेंट क्रिकेटप्रेमियों में चर्चा का विषय बन गया है।
नवीन ने 19वें ओवर में लुटाए 19 रन
मैच की बात करें तो नवीन उल हक ने कुल 4 ओवर में 37 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए। 19वें ओवर में वे काफी महंगे साबित हुए। टिम डेविड ने इस ओवर में दो छक्के जड़े, जबकि एक नो बॉल पर चौका चला गया। एक बॉल पर दो रन भी आए। इस तरह नवीन ने इस ओवर में कुल 19 रन लुटा दिए। हालांकि मोहसिन खान ने लास्ट ओवर में शानदार गेंदबाजी कर एलएसजी को 5 रनों से मैच जिता दिया।
इस मैच में जीत के बाद एलएसजी 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि एमआई 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए दोनों टीमों को अपने अगले मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। देखना दिलचस्प होगा कि पॉइंट्स टेबल की स्थिति क्या बनती है।
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
15 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
50 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines