नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच शनिवार को लखनऊ में खेले गए मैच में आखिरी ओवर तक सांसें अटकी रहीं। GT ने महज 135 रनों के स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करने उतरी LSG की टीम मजबूत स्थिति में थी और केएल राहुल अर्धशतक जमा चुके थे, लेकिन आखिरी दो ओवरों में ऐसी बाजी पलटी कि सब दंग रह गए। मोहम्मद शमी ने 19वें और मोहित शर्मा ने आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की।
मोहित शर्मा ने लास्ट ओवर में सिर्फ 4 रन दिए
लास्ट ओवर में LSG के केएल राहुल समेत 4 विकेट गिरे और आखिरकार टाइटंस ने LSG के जबड़े से ये मैच खींच लिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी, लेकिन मोहित ने सिर्फ 4 रन दिए। उन्होंने कुल 3 ओवर फेंके और 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मोहित के शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने इस दौरान बॉलिंग कोच आशीष नेहरा से मिले गुरुमंत्र का खुलासा किया।
और पढ़िए – PAK vs NZ: ‘बाबर आजम को 4 साल में भी नहीं आई कप्तानी…’, कामरान अकमल ने उठाए बड़े सवाल
https://twitter.com/IPL/status/1649775048042106880?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1649775048042106880%7Ctwgr%5E6161ca6c6e5f8ce577c83e2c415cf94c1729ce2d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Flsg-vs-gt-ashish-nehra-message-to-hardik-pandya-gujarat-titans-won-the-match-in-mohit-sharma-breath-taking-last-over%2F216811%2F
अपने बेसिक्स पर टिके रहें, ज्यादा न सोचें
मोहित ने कहा- हमेशा की तरह मैंने चीजों को सामान्य रखने की कोशिश की। मैं कंसिस्टेंट रहा हूं। आपको हर बार उसी तरह फोकस और तैयारी करने की जरूरत होती है, जिससे मदद मिलती है। आपको अभ्यास करते रहने की जरूरत है, बस अपने बेसिक्स पर टिके रहें और कोशिश करें कि ज्यादा न सोचें।
https://twitter.com/IPL/status/1649770712939495427
और पढ़िए – PAK vs NZ: दामाद शाहीन अफरीदी पर भड़के शाहिद अफरीदी, शादाब खान को दी ये सलाह
आशीष नेहरा ने योजनाओं पर ईमानदारी से टिके रहने की सलाह दी
मोहित ने आगे कहा- मुझे ये विश्वास हमेशा से था। आशीष नेहरा ने हमें अपनी योजनाओं पर ईमानदारी से टिके रहने की सलाह दी। मैंने प्लांस को लागू करने की कोशिश की। मैंने यह भी कोशिश की कि जो गेंदबाजी कर रहा हूं, उसे बल्लेबाज पढ़ नहीं पाएं। मेरी यही कोशिश कामयाब हुई। 34 साल के मोहित शर्मा ने इस सीजन शानदार वापसी की है। उन्होंने पिछले साल लिस्ट ए क्रिकेट खेला था और अब वे टाइटंस को मैच जिताने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 18 रन देकर 2 विकेट झटके थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
10 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
41 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
42 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines