हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से विराट-रोहित पर बढ़ गया दबाव? पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य अब वैभव सूर्यवंशी को माना जा रहा है. उन्होंने इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम और आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करके खुद को साबित कर दिया है. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया में 15 वर्षीय सूर्यवंशी को एंट्री भी मिल गई है.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi (Photo- Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)

Team India: वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कम समय में खुद को साबित कर दिया है. जिसके कारण ही अब हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है. टीम इंडिया में अब वो डेब्यू करने का तैयार है. इंग्लैंड के दिग्गज भी अब इस 15 साल के खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं. इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर ग्रीम स्वान ने अब वैभव सूर्यवंशी के बारे में खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी के खेलने से दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी पर भी दबाव बढ़ जाएगा. 

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोले ग्रीम स्वान 

टीम इंडिया के उभरते हुए स्टार वैभव सूर्यवंशी फिलहाल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर ग्रीम स्वान ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि जब भी कोई खिलाड़ी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर होता है तो उसके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हो जाती है. ऐसे ही सबको इसकी तलाश है कि अगला विराट कौन होगा या रोहित की जगह कौन लेगा. जाहिर है सूर्यवंशी और कुछ युवा खिलाड़ियों के आने से टॉप ऑर्डर के खिलाड़ियों पर और भी ज्यादा जिम्मेदारी आ गई है.’ रोहित शर्मा मौजूदा समय में 39 वर्ष के हैं. वहीं विराट कोहली की मौजूदा समय में उम्र 37 वर्ष की है. ऐसे में ये दोनों ही खिलाड़ी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के बाद संन्यास का फैसला कर सकते हैं.  

ये भी पढ़ें: अभ्यास के दौरान 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट, जानिए अगला मुकाबला खेलेंगे या नहीं?

विज्ञापन

सूर्यवंशी को ग्रीन स्वान ने बताया वर्ल्ड क्लास 

इस युवा भारतीय खिलाड़ी की तारीफ करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा, ‘वह ऐसी उम्र में है, जब उसमें बिल्कुल भी डर नहीं है. उसने अभी तक असफलता का सामना नहीं किया है. आप जानते हैं अंडर-19 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल में आकर अपना टैलेंट सबको दिखाया. लोगों ने यॉर्कर फेंककर कहा कि हमने उसकी कमजोरी पकड़ ली है. आप बार-बार ऐसा वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों के खिलाफ नहीं कर सकते. वह आईपीएल के साथ-साथ और बेहतर होता गया… वह वर्ल्ड क्लास है और मैं खुश हूं कि अब मैं नहीं खेल रहा.’ 

ये भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ मचाया तहलका, अब IPL के अगले सीजन की शुरू करेंगे तैयारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola