Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

‘पिछले सीजन जितना आसान नहीं होगा IPL 2026’ वैभव सूर्यवंशी को इस दिग्गज ने किया आगाह

Vaibhav Sooryavanshi: इस बात में कोई शक नहीं है कि वैभव सूर्यवंशी में टैलेंट की कोई कमी है, लेकिन टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर लक्ष्मीपति बालाजी का मानना है कि आईपीएल 2026 उनके लिए पिछले साल की तरह आसान नहीं होगा, उन्होंने इसकी वजह भी बताई है.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Mar 20, 2026 10:17
Vaibhav Sooryavanshi Century

Laxmipathy Balaji On Vaibhav Sooryavanshi: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बारे में अपने विचार साझा किए हैं. बालाजी ने उनकी क्षमता के साथ-साथ उन चुनौतियों की तरफ भी इशारा किया, जिनका सामना उन्हें आने वाले आईपीएल 2026 में करना पड़ सकता है.

वैभव की तारीफ

जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए लक्ष्मीपति बालाजी ने पिछले सीजन में सूर्यवंशी के प्रदर्शन की तारीफ की और कहा, ‘हमने पिछले सीजन में देखा है कि वैभव सूर्यवंशी में किस तरह के टैलेंट है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ, एक बहुत ही मजबूत बॉलिंग अटैक के सामने शतक बनाया था. जाहिर है किसी भी खिलाड़ी के लिए दूसरा साल हमेशा एक तरह का चैलेंज होता है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- CSK की बढ़ी टेंशन, अब कौन करेगा डेथ ओवर्स में बॉलिंग? चोट की वजह से बाहर हो चुका है स्टार पेसर

---विज्ञापन---

पिछले सीजन में धमाल

आईपीएल 2025 में 14 साल के इस खिलाड़ी ने सबसे तेज और सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया. उनका शतक 35 गेंदों में आया, जो टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक भी है. राजस्थान रॉयल्स के लिए 7 मैचों में, उन्होंने 36.00 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- IPL के सबसे बेहतरीन कप्तानों की लिस्ट बनेगी तो श्रेयस अय्यर कितने नंबर होंगे? मिल गया जवाब

नए एडिशन की चुनौतियां

बालाजी का ये भी मानना ​​है कि राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा, इस यंग टैलेंट को निखारने में अहम रोल अदा करेंगे. बालाजी ने आगे कहा, ‘यहीं पर कुमार संगकारा की मेंटरशिप काम आएगी. विरोधी टीमें निश्चित उनकी कुछ कमजोरियों पर काम करेंगी. एक युवा खिलाड़ी के तौर पर वैभव सूर्यवंशी के लिए इस तरह की निरंतरता बनाए रखना, यह सीजन एक बहुत बड़ा अवसर और चुनौती होगा. हमने ये तब देखा था जब उन्होंने अंडर-19 फाइनल में 175 रन बनाए थे. तो, जाहिर है, मैदान पर उनमें बहुत क्षमता है. वह दूसरे सीजन में अपनी इस पोटेंशियल को किस तरह परफॉर्मेंस में बदलते हैं, ये देखना बहुत अहम होगा.’

First published on: Mar 20, 2026 10:17 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.