नहीं रुक रहा IPL 2026 से खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला, अब SRH को लगा बड़ा झटका

IPL 2026: 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 से पहले टीमों को एक के बाद एक बड़े झटके रहे हैं और खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से बाहर होने की संख्या बढ़ती जा रही है. अब सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है और टीम का एक ऑलराउंडर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

Sunrisers Hyderabad

Sunrisers Hyderabad

IPL 2026, Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के आगाज होने में अब 10 दिन से भी कम समय बचा है, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही टीमों को एक के बाद एक बड़े झटके लगते जा रहे हैं. खिलाड़ियों के चोटिल होकर बाहर होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे फैंस की टेंशन बढ़ गई है. चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है. टीम का एक स्टार ऑलराउंडर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है. टीम के स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, एडवर्ड्स को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के एक मुकाबले के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. मैदान पर चोट लगने के बाद उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया, जहां मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने और रिहैबिलिटेशन से गुजरने की सलाह दी है.

विज्ञापन

एडवर्ड्स भले ही इंटरनेशनल लेवल पर ज्यादा मैच न खेले हों, लेकिन उनकी ऑलराउंड क्षमता को देखते हुए टीम ने उन्हें 3 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने अब तक 77 टी20 मैचों में 853 रन बनाए हैं और साथ ही 52 विकेट भी लिए हैं, जिससे उनकी उपयोगिता साफ नजर आती है.

इन प्लेयर्स का भी खेलना हुआ मुश्किल

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स को झटका लगा, जब उनके तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर सैम करन पर भी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा. फिर पंजाब किंग्स को झटका लगा, जब लॉकी फर्ग्यूसन के शुरुआती मैच मिस करने की खबर आई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स की बढ़ी टेंशन, सीजन के शुरुआती हाफ में नहीं खेलेगा ये मैच विनर?

SRH की बढ़ी टेंशन

एडवर्ड्स के बाहर होने से हैदराबाद की परेशानी और बढ़ गई है. वह इस सीजन में चोटिल होने वाले टीम के दूसरे खिलाड़ी हैं. कप्तान पैट कमिंस भी पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी ईशान किशन संभालेंगे, जबकि अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. IPL शुरू होने से पहले ही SRH मुश्किल में नजर आ रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इन झटकों से कैसे उबरती है और नए सीजन में कैसा प्रदर्शन करती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ