हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पूर्व कप्तान लाहिरू थिरिमाने ने किया संन्यास का ऐलान, दुखी होकर दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
Lahiru Thirimanne Retirement

नई दिल्ली: श्रीलंका के क्रिकेटर लाहिरू थिरिमाने ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने संन्यास का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया। उनके इस फैसले से फैंस हैरान रह गए।थिरिमाने अपने संन्यास पर थोड़े दुखी नजर आए।

यह एक कठिन निर्णय था

सोशल मीडिया पर उन्होंने एक मैसेज शेयर कर कहा- “एक खिलाड़ी के रूप में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। मैंने खेल का सम्मान, मातृभूमि के प्रति ईमानदारी और नैतिक रूप से अपना कर्तव्य निभाया। यह एक कठिन निर्णय था, लेकिन मैं यहां उन कई अप्रत्याशित कारणों के बारे में बात नहीं कर सकता, जिन्होंने मुझे इच्छा या अनिच्छा से यह निर्णय लेने के लिए प्रभावित किया। 13 साल के सफर में मुझे प्यारें यादें मिलीं। इस सफर में शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया।” लाहिरू अपने संन्यास के कारणों पर सस्पेंस बरकरार रखा है।

भारत के खिलाफ की थी करियर की शुरुआत 

श्रीलंका के पूर्व वनडे कप्तान थिरिमाने का अंतरराष्ट्रीय करियर 13 साल लंबा था। उन्होंने भारत के खिलाफ जनवरी 2010 में वनडे डेब्यू किया था। आखिरी टेस्ट मैच उन्होंने पिछले साल भारत के खिलाफ बेंगलुरू में खेला था। उन्होंने अपने करियर के दौरान 44 टेस्ट मैचों में 26.4 की औसत के साथ कुल 2088 रन बनाए। इसमें तीन शतक और 10 अर्धशतक शामिल रहे।

विज्ञापन

वनडे (ODI) प्रारूप में थिरिमाने ने 127 मैचों में 34.7 की औसत से 3194 रन बनाए। चार शतकों और 21 अर्द्धशतकों के साथ वह अपनी टीम के लिए विश्वसनीय रन-स्कोरर साबित हुए। थिरिमाने ने 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 291 रन बनाए। थिरिमाने 2014 में भारत को हराकर टी20 विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रहे थे। उस टूर्नामेंट में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में 35 गेंद में 44 रन जड़े थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola