हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KKR vs PBKS: 'मुझे इसकी आदत हो गई है...', आखिरी बॉल पर मैच जिताकर बोले रिंकू सिंह

विज्ञापन
IPL 2023 KKR vs PBKS Rinku Singh

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का 53वां मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज रिंकू सिंह एक बार फिर हीरो बन गए। पंजाब किंग्स के खिलाफ ईडन गार्डंस में खेले गए मैच में आखिरी बॉल पर केकेआर को दो रनों की जरूरत थी, लेकिन अर्शदीप की गेंद पर रिंकू ने चौका ठोक एक बार फिर मैच फिनिश कर दिया। टीम को 5 विकेट से शानदार जीत दिलाने के बाद रिंकू सिंह ने बड़ा बयान दिया।

मुझे इसकी आदत हो गई है

रिंकू ने कहा- मैंने आखिरी गेंद के बारे में नहीं सोचा। यहां तक ​​कि जब मैंने वे पांच छक्के मारे तब भी मैंने ज्यादा नहीं सोचा था। मैं गेंद की लेंथ पर खेल रहा था। मुझे खुद पर विश्वास था कि मैं खेल खत्म कर सकता हूं। मुझे इसकी आदत हो गई है, कभी मैं 5 पर बल्लेबाजी करता हूं, कभी 6- 7 पर, मैं इस तरह से अभ्यास करता हूं। मेरे जश्न मनाने का कोई खास तरीका नहीं है।

और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: केकेआर की जीत से प्वाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव, आरसीबी और मुंबई इंडियंस को नुकसान

https://twitter.com/IPL/status/1655636269748346880

विज्ञापन

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1655632575019499520

https://twitter.com/aq30__/status/1655633632529379328

विज्ञापन
और पढ़िए – MI vs RCB: मुंबई के खिलाफ जीत का ‘चौका’ जड़ने उतरेगी आरसीबी, वानखेड़े में रोहित का शानदार रिकॉर्ड, देखें संभावित प्लेइंग 11

लास्ट ओवर का रोमांच 

अर्शदीप सिंह के लास्ट ओवर में केकेआर को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी। रसेल 19 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि रिंकू 8 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद थे। अर्शदीप ने पहली चार गेंदों पर सिर्फ चार रन दिए जबकि पांचवीं पर रसेल को रनआउट कर दिया। इसके बाद मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी रिंकू पर आ गई। धड़कनें बढ़ने लगीं, और जैसे ही अर्शदीप ने लास्ट बॉल फेंकी, ये लेग साइड की ओर फुट टॉस आई, जिसे रिंकू ने कलाईयों का इस्तेमाल कर थर्ड मैन की ओर घुमा दिया। इस चौके के साथ रिंकू ने मैच फिनिश कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। ये वही रिंकू सिंह हैं, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 छक्के ठोक मैच जिताया था।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola