Who Won Yesterday IPL Match 26 May, 2026, RCB vs GT, Kal Ka Match Kaun Jeeta: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मैच में आरसीबी की टीम ने गुजरात टाइटंस की टीम ने 92 रनों से जीत हासिल कर ली है. इस मैच में जीत हासिल कर रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने सीधे तौर पर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. धर्मशाला के मैदान पर खेले गए मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 254 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवरों में महज 162 रन ही बना पाई.
किसने जीता था टॉस? (Who Won Toss)
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जरूर जीता लेकिन रजत पाटीदार की बल्लेबाजी ने मैच को एकतरफा कर दिया. गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.
आरसीबी ने बना दिए 254 रन
धर्मशाला के इस मैदान पर आरसीबी के बल्लेबाजों का कहर देखने को मिला. शुरुआत से ही टीम के बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी थी. विराट कोहली ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने भी 19 गेंदों में 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी ने इस मैच में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी कर डाली. पाटीदार ने इस मैच में महज 33 गेंदों में 93 रनों की पारी खेल डाली, इस पारी में उनके बल्ले से 281 की स्ट्राइक रेट से 9 गगनचुंबी छक्के निकले.आरसीबी ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 254 रन का स्कोर खड़ा किया.
गुजरात की बल्लेबाजी पूरी तरह से हुई फ्लॉप
क्वालीफायर 1 के मैच में गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी बुरी तरह से नाकाम साबित हुई. शुरुआत से ही टीम के बल्लेबाज आउट होने लगे. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन राहुल तेवतिया ने बनाए. उन्होंने 43 गेंदों में 68 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली. टीम के केवल 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए. आरसीबी के लिए जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए तो वहीं भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच? (Who Won POTM Award)
रजत पाटीदार को उनकी ताबड़तोड़ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. उन्होंने इस मैच में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मैच को एकतरफा कर दिया.
ये भी पढ़िए- RCB vs GT IPL 2026, Aaj ka Toss: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines