हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेन स्टोक्स की जगह ये दिग्गज बना इंग्लिश टीम का नया टेस्ट कप्तान, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

England Cricket Team: इंग्लिश टीम ने न्यूजीलैंड को लॉर्ड्स में हराकर टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई थी. जिसके बाद 8 जून को इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन का नाइट क्लब कांड हो गया था. जिसके कारण ही अब इंग्लिश टीम का कप्तान बदल गया है.

विज्ञापन
England Cricket Team

England Cricket Team: इंग्लिश टीम ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच जीता. जिसका जश्न मनाने के लिए इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन नाइट क्लब में गए थे. जिसके बाद 8 जून की सुबह उनकी लड़ाई हो गई थी, जहां पर दोनों ने मारपीट की थी. जिसके कारण ही अब इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने जांच शुरू कर दी है. इसी बीच क्रिकेट बोर्ड ने अब बेन स्टोक्स को हटाकर इस इंग्लिश खिलाड़ी को कार्यवाहक कप्तान बना दिया है. 

बेन स्टोक्स की जगह जो रूट बने इंग्लिश कप्तान 

नाइट क्लब कांड के बाद इंग्लिश और वेल्स क्रिकेट बोर्ड एक्शन में मोड में नजर आ रही है. बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के खिलाफ फिलहाल जांच बैठ गई है. जिसके कारण ही दोनों ही खिलाड़ियों को जांच पूरी होने तक टीम से बाहर का रास्ता दिखा गया है. टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है. ऐसे में टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए जो रूट को कार्यवाहक कप्तान बना दिया है. बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में इंग्लिश टीम और कमजोर हो गई है. इसके अलावा गस एटकिंसन भी बहुत ही शानदार फॉर्म में थे. अगर इस जांच में दोनों खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो उनका करियर पूरी तरह से खत्म हो सकता है. स्टोक्स की कप्तानी अब हमेशा के लिए छिन सकती है.

ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक के आगे बॉलीवुड एक्टर्स भी फेल, 44 की उम्र में दिखा 30s का चार्म

विज्ञापन

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड में हो सकता है बड़ा बदलाव 

अगर बेन स्टोक्स जांच में दोषी पाए गए, उनके ऊपर बैन लग सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर इंग्लिश और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स के ऊपर बैन लगाया, तो संन्यास का भी फैसला कर सकते हैं. हालांकि इसके बाद वो लीग क्रिकेट में अपना फोकस कर सकते हैं. हालांकि इस मामले में गस एटकिंसन को भी कम सजा हो सकती है. हालांकि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी इस विवाद से बिल्कुल भी खुश नहीं है. वीडियो वायरल होने के बाद अब सजा मिलने का चांस बहुत ज्यादा बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर से वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू में कितना फर्क? जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola